एक्सप्लोरर

'साहब' पर बनी फिल्म तो कार्रवाई करेंगी हिना शहाब, पत्र लिखकर निर्माताओं को दी चेतावनी, कही ये बात

ऐसी खबर है कि मो. शहाबुद्दीन और उनकी पत्नी हिना के जीवन पर आधारित वेब सीरिज 'रंगबाज' के निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं, फिल्म के आधे से अधिक भाग की शूटिंग लखनऊ में पूरी हो चुकी है.

सीवान: दबंग नेता के नाम से जाने जाने वाले आरजेडी नेता और सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दिन (Mohammad  Shahabuddin) का बीते साल मई महीने में दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था. हालांकि, निधन के बाद भी समय-समय पर वे चर्चा में आ जाते हैं. इसी क्रम में इन दिनों वे फिर से चर्चा में हैं, कारण उनकी पत्नी हिना शहाब जिन्होंने दिवंगत नेता के नाम पर सिनेमा या वेब सीरिज बनाने वाले प्रोड्यूसरों को कड़ी चेतावनी दे दी है.

पत्र जारी कर कही ये बात

इस तरह के कार्यों पर आपत्ति जताते हुए हिना शहाब (Hina Shahab) ने अपने लेटर पैड पर सर्वसाधारण को संबोधित करते हुए यह अल्टीमेटम दे दिया है कि यदि उनके पति मो. शहाबुद्दीन और उनके जीवन पर आधारित किसी प्रकार की वेब सीरिज या फिल्म का निर्माण उनकी इजाजत के बिना किया जाता है तो वे इसकी खिलाफत करते हुए कानूनी प्रक्रिया का सहारा ले सकती हैं. इस पत्र के जारी होते ही बिना अनुमति प्राप्त किए वेब सीरिज/फिल्म का निर्माण करने वाले निर्माता सकते में आ गए हैं.

Bihar Corona Guidelines: बिहार में घटते कोरोना मामलों के बीच राज्य सरकार ने दी राहत, जानिए क्या मिली छूट

बता दें कि आरजेडी (RJD) के बाहुबली नेता रहे मो. शहाबुद्दीन सीवान संसदीय क्षेत्र से कई बार सांसद रह चुके हैं. वे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के चहेते रहे हैं. एक दौर था जब शहाबुद्दीन की तूती बोलती थी. उनकी छवि बाहुबली नेता के रूप में रही है और इस कारण वे कई बार विवादों के घेरे में भी रहे हैं. उनके जेल के बाद उनकी पत्नी हिना शहाब भी उसी सीट से कई बार लोकसभा जाने का प्रयास कर चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा है.

काफी वायरल है 'रंगबाज' वेब सीरिज

गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर रंगबाज वेब सीरिज के निर्माण से जुड़ी खबरें खूब वायरल हो रहीं हैं. ऐसी खबर है कि मो. शहाबुद्दीन और उनकी पत्नी हिना के जीवन पर आधारित वेब सीरिज 'रंगबाज' के निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं, फिल्म के आधे से अधिक भाग की शूटिंग लखनऊ में पूरी हो चुकी है.

हिना शहाब का किरदार सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आकांक्षा सिंह निभा रही हैं. इस वेब सीरिज में मुख्य फोकस इस बात पर है कि आखिरकार शहाबुद्दीन बाहुबली होते हुए राजनीति की सीढियां कैसे चढ़े. राजनीति में रहते हुए हमेशा सुर्खियों में कैसे बने रहे. ध्यान हो कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जीवन वृत पर भी वेब सीरिज का निर्माण किया जा चुका है, जो काफी चर्चित रहा है.

यह भी पढ़ें -

मिलिए बिहार के इस 'डिजिटल भिखारी' राजू से… PM मोदी का है 'भक्त', लालू यादव भी कभी थे इसके फैन

Bihar News: पटना में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानिए और कहां दी गयी है ढील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi
Rahul Gandhi: 'वोट चोरी' पर Rahul Gandhi का हल्ला बोल | Ramleela Maidan | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget