एक्सप्लोरर

Gopalganj News: शौचालय के लिए टंकी की खुदाई कर रहे थे मजदूर, पुराने मकान की बाउंड्री गिरने से 2 की मौत

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की घटना है. सूचना के बाद पहुंचे अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने जांच की. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया.

गोपालगंजः जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. शौचालय की टंकी के निर्माण में लगे दो मजदूरों के ऊपर मकान की बाउंड्री गिर गई जिससे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक मजदूरों की पहचान उचकागांव थाने के परसौनी खास निवासी लालजी साह के पुत्र शंभू साह और कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी नबीजान मियां के पुत्र नेसार मियां के रूप में की गई है.

सूचना मिलने के बाद पहुंचे अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने घटना की जांच की. पुलिस ने जांच के बाद दोनों शवों को लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. बताया जाता है कि परसौनी गांव में जयप्रकाश प्रसाद के घर में शौचालय की टंकी बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. इस दौरान खुदाई स्थल पर पुराने मकान की बाउंड्री गिर गई. बाउंड्री गिरने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: दो साल की बच्ची से रेप करने वाला आरोपी दानिश 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार, चॉकलेट के बहाने किया था 'गंदा काम'

इलाज के क्रम में दोनों मजदूरों ने तोड़ा दम

आसपास के लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शंभू साह ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. कुछ ही देर बाद दूसरे मजदूर नेसार आलम की भी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई. मृतक के घर से पहुंची महिलाएं अस्पताल में ही दहाड़ मारकर रोने लगीं.

परिजनों का आरोप है कि मकान निर्माण के दौरान टंकी की खुदाई कराई जा रही थी, लेकिन वहां ठेकेदार और मकान मालिक द्वारा मजदूरों की सेफ्टी का ख्याल नहीं रखा गया. इसी के कारण यह हादसा हुआ है. अगर सेफ्टी का ख्याल रखा जाता तो ऐसा नहीं होता. 

यह भी पढ़ें- जुलूस पर NDA में तकरार! मांझी से सहमत नहीं JDU, गिरिराज सिंह का किया समर्थन, पढ़ें क्या कह रहे हैं अजय आलोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget