एक्सप्लोरर

JDU News: CM नीतीश की नई टीम में ललन और उनके करीबियों को नहीं मिली जगह, जातीय समीकरण का रखा गया खास ध्यान

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश की नई टीम में ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते टीम में रहे कई नेताओं की छुट्टी कर दी गई है. बता दें कि सीएम नीतीश को मिलाकर 22 लोगों की नई टीम बनी है.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. जेडीयू (JDU) की राष्ट्रीय टीम का गठन हुआ है. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते राष्ट्रीय टीम में रहे कई नेताओं की छुट्टी कर दी गई है. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) को किसी पद पर जगह नहीं मिली. ललन सिंह के रहते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मंगनी लाल मंडल को इस पद से नीतीश ने हटाया दिया है. उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. ललन की टीम में राष्ट्रीय महासचिव रहे हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं, पुरानी टीम में सांसद संतोष कुशवाहा, गिरधारी यादव, चंदेश्वर चंद्रवंशी थे. अब इन लोगों को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में जगह नहीं मिली है.

यूपी के पूर्व सांसद धनंजय सिंह सूची से बाहर

पूर्व सांसद दसई चौधरी, पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी, सांसद आरपी मंडल, सांसद विजय मांझी को भी नीतीश की राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली. ललन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते ये लोग राष्ट्रीय पदाधिकारी थे. यूपी के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ललन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं. ललन की टीम में वह राष्ट्रीय महासचिव थे. नीतीश की राष्ट्रीय टीम से उनको भी बाहर कर दिया गया. नीतीश को मिलाकर 22 लोगों की टीम बनी है, जिसमें एक उपाध्यक्ष, एक सलाहकार, एक कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव और एक प्रवक्ता को शामिल किया गया है.

के.सी त्यागी बने राजनीतिक सलाहकार

राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. आलोक कुमार सुमन को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व विधायक राजीव रंजन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. के.सी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया है. पहले भी इसी पद पर थे. संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी, मगंनी लाल मंडल, आफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशा परवीन, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र, इंजीनियर सुनील और राज सिंह मान को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है.

नीतीश ने 11 महासचिव बनाए हैं

राजीव रंजन प्रसाद, विद्या सागर निषाद, अनूप पटेल, दयानंद राय संजय कुमार और मोहम्मद निसार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है. ललन सिंह के समय पार्टी के 22 राष्ट्रीय महासचिव थे. नीतीश ने 11 महासचिव बनाए हैं. पहले के मुकाबले इस बार टीम छोटी है. जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा गया है.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: सीएम नीतीश ने की नई टीम की घोषणा, जेडीयू में किसे क्या मिला? देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget