एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU को सुशील मोदी की दो टूक- BJP सम्राट अशोक का करती है सम्मान, बयान को बेवजह ना दें तूल

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, " सम्राट अशोक पर जिस लेखक (दया प्रकाश सिन्हा) ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, उनका आज न बीजेपी से कोई संबंध है और न उनके बयान को बेवजह तूल देने की जरूरत है."

पटना: सम्राट अशोक के मुद्दे पर बिहार एनडीए के घटक दल जेडीयू और बीजेपी के बीच घमासान जारी है. हालांकि, इस घमासान में अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने एंट्री मारी है और विवाद को शांत कराने की कोशिश की है. एक ओर उन्होंने सम्राट अशोक पर की गई टिप्पणी को गलत बताया है. वहीं, दूसरी ओर ये भी स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी (BJP) की नजर में सम्राट अशोक का काफी सम्मान है. बीजेपी ने ही पहली बार उनकी जयंती मनाई थी. वहीं, मोदी सरकार ने डाक टिकट जारी किया था.

बिहार से पहले केंद्र ने किया सम्मान

उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा, " प्राचीन भारत के यशस्वी सम्राट अशोक का बीजेपी सम्मान करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार ने उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया था. हमने ही 2015 में पहली बार सम्राट अशोक की 2320वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाई और फिर बिहार सरकार ने अप्रैल में उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की. इस साल 9 अप्रैल को बिहार सरकार ने सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया है.

 

Makar Sankranti 2022: दूध के लिए पटना वासियों को नहीं लगाने पड़ेंगे बाजार के चक्कर, मकर संक्राति को देखते हुए सुधा ने की ये व्यवस्था

 

औरंगजेब जैसे क्रूर शासक से तुलना गलत

सुमो ने ट्वीट कर कहा, " सम्राट अशोक पर जिस लेखक (दया प्रकाश सिन्हा) ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, उनका आज न बीजेपी से कोई संबंध है और न उनके बयान को बेवजह तूल देने की जरूरत है. बीजेपी का राष्ट्रीय स्तर पर कोई सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नहीं है. हम अहिंसा और बौद्ध धर्म के प्रवर्तक सम्राट अशोक की कोई भी तुलना औरंगजेब जैसे क्रूर शासक से करने की कड़ी निंदा करते हैं. " 

बता दें कि इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के उपाध्यक्ष और बीजेपी के कल्चरल सेल के संजोयक दया प्रकाश सिन्हा (Daya Prakash Sinha) द्वारा सम्राट अशोक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. एक लेख में उन्होंने आरोप लगाया था कि अब तक इतिहास और साहित्य में अशोक के उजले पक्ष को ही उजागर किया गया. जबकि, वह एक क्रूर शासक था. इस मुद्दे पर एनडीए घटक बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) फिर एक बार आमने सामने दिख रही है. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर तंज कसा है, जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच घमासान मच गया है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Legislative Council Election 2022: चिराग पासवान की पार्टी अकेले ही लड़ेगी चुनाव, जल्द उम्मीवारों की होगी घोषणा

कोरोना संकट के बीच बिहार में फैल रहा बर्ड फ्लू! गया में कौओं की मौत से दहशत, वन और पशुपालन विभाग की टीम पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget