एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में झोलाछाप डॉक्टर ने फिर किया यूट्यूब देखकर ऑपरेशन, प्रसव के बाद मां और नवजात की मौत

Rohtas News: रोहतास में घटना पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनीराज रंजन के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इसके बाद मां इमरजेंसी नर्सिंग होम को सील कर दिया. 

Rohtas Mother And Newborn Baby Died: रोहतास जिले के काराकाट गोड़ारी में स्थित मां इमरजेंसी नर्सिंग होम में बीत शनिवार को एक झोलाछाप डॉक्टर के किए गए असफल ऑपरेशन के कारण मां और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. इस घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. स्वास्थ्य विभाग ने 15 अक्टूबर को छापेमारी कर मां इमरजेंसी नर्सिंग होम को सील कर दिया. 

स्वास्थ्य विभाग ने लिया घटना का संज्ञान

जानकारी के अनुसार, बघैला थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी दशरथ पासवान की पतोहू और जितेंद्र कुमार की पत्नी ममता देवी को प्रसव के लिए 11 अक्टूबर को गोड़ारी स्थित मां इमरजेंसी नर्सिंग होम लाया गया था. वहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब पर देखकर ऑपरेशन करने की कोशिश की, जिससे 12 अक्टूबर को मां और बच्चे की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए सबसे पहले मां इमरजेंसी नर्सिंग होम को सील किया, जहां यह हादसा हुआ था.

इसके बाद टीम ने सीएचसी गोड़ारी के पास एक अन्य महिला नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन जांचा और कुछ कागजातों की कमी के कारण उसे भी सील कर दिया. छापेमारी के दौरान कई अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड संचालक शटर गिराकर फरार हो गए. गोड़ारी नगर में लगभग दस से पंद्रह नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्र खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कभी-कभार ही कार्रवाई करता है. जब कोई शिकायत होती है, तो थोड़ी कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ दिन बाद ये फर्जी नर्सिंग होम फिर से खुल जाते हैं.

सिविल सर्जन ने बताया कि जच्चे-बच्चे की मौत की खबर मिलने पर तुरंत बाद कार्रवाई की गई और दो फर्जी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया. अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को चिह्नित कर नोटिस जारी की जाएगी. संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोबारा छापेमारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! BJP नेता दिलीप जायसवाल से मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget