एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP के निशाने पर लालू के दोनों 'लाल', तेजस्वी यादव को बताया 'दिव्यांग' तो तेज प्रताप को कह दिया पलटूराम

बीजेपी नेता और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के एक बयान पर पलटवार किया है. वे गुरुवार को दिव्यांग समारोह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

पटनाः बीजेपी नेता और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा (Jivesh Kumar Mishra) ने गुरुवार को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दोनों लाल पर निशाना साधा. जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को दिव्यांग कह दिया तो वहीं तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पलटूराम बता दिया. वे दिव्यांग खेल समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों को वे संबोधित कर रहे थे.  

दरअसल, तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना आते ही नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमला बोला था. जेडीयू द्वारा विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर तेजस्वी यादव ने कहा था- “यह कौन देगा? जिनको देना है उस सरकार में तो मुख्यमंत्री जी शामिल हैं.” इस बयान के बाद जीवेश मिश्रा ने पलटवार किया. इसी बयान पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम तो दिव्यांग समारोह में आए थे लेकिन आपलोग एक ‘दिव्यांग पॉलीटिकल नेता’ की बात करने लगे तो मैं उनका भी सम्मान करता हूं. वे पटना आ गए हैं लेकिन उनको इतनी समझ नहीं है कि कौन विशेष राज्य का दर्जा देगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU विधायक की ‘गलती’ पर ‘फंसे’ CM नीतीश! RJD ने शेयर किया वीडियो, कहा- जब सरकार के पास काम ना हो...

जीवेश कुमार मिश्रा ने कहा कि किस राज्य को विशेष राज्य बनना है उसके पूरे डॉक्यूमेंट बने हुए हैं. उसके नियमों में परिवर्तन के बाद ही कोई बदलाव हो सकता है. जब केंद्र सरकार ही विशेष राज्य का दर्जा दे सकती है तो जब यूपीए की सरकार थी उनके पिता रेल मंत्रालय संभाल रहे थे और 10 वर्षों तक ताकतवर नेता के रूप में यूपीए के शागिर्द बने हुए थे तो क्या उस समय बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नही थी? उस समय बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? क्या उस समय बिहार विकसित राज्य था?

तेज प्रताप पर बोला हमला

वहीं दूसरी ओर जब पत्रकारों ने पूछा कि तेज प्रताप यादव ने चार दिनों में मांझी, मुकेश और उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में आने की दावा किया है, इसपर जीवेश मित्रा ने कहा कि उनसे बड़ा पलटूराम तो बिहार में कोई नहीं है. तीन बार वो पार्टी बनाने के लिए निकल चुके हैं. वो जगदानंद सिंह को पार्टी से निकालने के लिए निकल चुके हैं. सुबह आह्वान करते हैं और शाम को पलट जाते हैं. वह क्या बोलते हैं इसका हम लोग नोटिस नहीं लेते हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बिहार का यह भोजपुरी गीत बन चुका है इंटरनेशनल, अब चीन के लोगों का भी आ गया दिल, देखें कैसे कर रहे हैं डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा, लटकेगा उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य? सियासी गलियारे में चर्चा
बिहार से पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा, लटकेगा उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य? सियासी गलियारे में चर्चा
रोहतास: तिलक समारोह के बाद 5 लोगों की संदिग्ध मौत, उत्पाद विभाग की टीम ने शुरू की जांच
रोहतास: तिलक समारोह के बाद 5 लोगों की संदिग्ध मौत, उत्पाद विभाग की टीम ने शुरू की जांच
'आप लोगों ने अब नेहा सिंह को...', गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई पर भड़की BJP
'आप लोगों ने अब नेहा सिंह को...', गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई पर भड़की BJP
बिना रोक-टोक, खाइए खैनी ठोक-ठोक! कांग्रेस ने शेयर किया सम्राट चौधरी का वीडियो, BJP ने क्या कहा?
बिना रोक-टोक, खाइए खैनी ठोक-ठोक! कांग्रेस ने शेयर किया सम्राट चौधरी का वीडियो, BJP ने क्या कहा?

वीडियोज

UP Election : Lucknow में CM Yogi और Bhagwat की 'गुपचुप' बैठक! 2027 चुनाव पर बना बड़ा प्लान? |
Crime News: गर्भवती पत्नी को खूनी 'सरप्राइज गिफ्ट' ! | Sansani
Janhit: कैमरे में कैद दिल्ली के 'स्पीडबाज' की करतूत | Delhi Dwarka Horror | Sahil Dhaneshra
AI Impact Summit 2026: Delhi में भारी जाम से त्राहिमाम! | Delhi Traffic | Bharat Mandapam
Delhi Dwarka Accident: कातिल नाबालिग और बेकाबू कार! मासूम की जान ली फिर दिखाई बेशर्मी! | Sahil Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, महिला-बच्चों समेत कई घायल
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल
Weather Forecast: बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
Emmanuel Macron India Visit: 'अब सवाल ये है कि भारत के साथ कौन...', फ्रांस के राष्ट्रपति के मैसेज से चीन-अमेरिका से पाकिस्तान तक हंगामा
'अब सवाल ये है कि भारत के साथ कौन...', फ्रांस के राष्ट्रपति के मैसेज से चीन-अमेरिका से पाकिस्तान तक हंगामा
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
'भारत ने बंद कर दिया रूस से तेल खरीदना', पुतिन के देश से आया ट्रंप को मिर्ची लगाने वाला मैसेज, 'कोई वजह नहीं...'
'भारत ने बंद कर दिया रूस से तेल खरीदना', पुतिन के देश से आया ट्रंप को मिर्ची लगाने वाला मैसेज, 'कोई वजह नहीं...'
10 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ मिलेगी नई सीख, IIT मंडी का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू
10 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ मिलेगी नई सीख, IIT मंडी का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू
सड़क किनारे टिमटिमाती पीली लाइट की कितनी होती है कीमत, जानें क्या है इसका काम?
सड़क किनारे टिमटिमाती पीली लाइट की कितनी होती है कीमत, जानें क्या है इसका काम?
Embed widget