एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में शख्स फुफेरे भाई की पत्नी को भगा ले गया, जब पता चला तो बदले में मिली मौत की सजा

Murder in Samastipur Bihar: युवक बेगूसराय के खोदाबंदपुर का रहने वाला दीपक कुमार था. मामला बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद का है. एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है.

समस्तीपुर: प्रेम प्रसंग (Love Affairs) में फुफेरे भाई की पत्नी को भगाकर ले जाना एक युवक को महंगा पड़ गया. युवक को जान देकर कीमत चुकानी पड़ी. मामला बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद का है. गुरुवार की देर रात युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. युवक बेगूसराय के खोदाबंदपुर का रहने वाला दीपक कुमार था. घटना के बाद पुलिस सूचना के बाद पहुंची. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

घटना को लेकर मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देते हुए छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शख्स की पहचान लक्की कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बंगरा थाना के रहीमाबाद का लक्की अपने परिवार के साथ हरियाणा के करनाल में मजदूरी करता था. उसका फुफेरा भाई बेगूसराय का खोदाबंदपुर निवासी दीपक कुमार भी वहीं मजदूरी करता था. दोनों एक ही जगह रहते थे. वहीं दीपक को अपने फुफेरे भाई लक्की कुमार की पत्नी से प्रेम हो गया. इसके बाद दीपक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Tour: जानिए उस मंदिर को जहां पूजा करेंगे अमित शाह, 120 साल पुराना इतिहास, पूरी होती है मनोकामना

प्रेमी-प्रेमिका को समझाकर बुलाया

इधर, लक्की अपने बच्चों को लेकर सोमवार को रहीमाबाद चला आया. इसके बाद सारी घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी. लक्की के बड़े भाई पंकज ने बुधवार को फोन पर काफी समझाकर दोनों प्रेमी-प्रेमिका को यहां आने के लिए राजी किया. ट्रेन से दोनों गुरुवार की दोपहर समस्तीपुर पहुंचे. वहां से लक्की का बड़ा भाई पंकज दोनों को लेकर घर आया. इस बीच फोन पर दीपक के घरवाले को भी बुलाया गया. शुक्रवार को पंचायत होनी थी.

इस बीच लक्की और उसके घरवालों ने गुरुवार की रात में दीपक की बुरी तरह पिटाई कर दी. पिटाई से वह बुरी तरह जख्मी हो गया जिसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी दीपक के घरवालों को मिली तो इसकी सूचना बंगरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बंगरा पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुट गई. इस संबंध में बंगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फरार नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Jehanabad News: इनकम टैक्स विभाग के क्लर्क ने दी जान, पुलिस को मिला सुसाइट नोट, लिखी थी चौंकाने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'जब बिहार निराशा और…'
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'जब बिहार निराशा और…'
पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, CM नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग
पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, CM नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग
Bihar Rajya Sabha Elections: एनडीए उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा आया सामने, CM नीतीश के पास इतनी दौलत
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा आया सामने, CM नीतीश के पास इतनी दौलत
Bihar New CM Live: 'राज्यसभा बेकार लोगों की जगह, निशांत कुमार बनने चाहिए मुख्यमंत्री', पप्पू यादव का बड़ा बयान
Live: 'राज्यसभा बेकार लोगों की जगह, निशांत कुमार बनने चाहिए मुख्यमंत्री', पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget