एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: LJP के 'हनुमान' को RJD ने दिया सहारा, बहादुरपुर सीट से बनाया उम्मीदवार

आरके चौधरी ने कहा कि मैंने जिस लोजपा को जी जान से आगे बढ़ाया, उसी लोजपा ने मुझे रामविलास पासवान की मौत के बाद टिकट न देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. जबकि चिराग दूसरे दलों के लोगों को बुला-बुलाकर टिकट दे रहे हैं.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा से इस बार राजद ने लोजपा और राम विलास पासवान के पारिवारिक नजदीक रहे आर.के चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है. पहले भी ये सीट राजद के कब्जे में थी और यहां से राजद के कद्दावर नेता और लालू परिवार के काफी करीबी भोला यादव विधायक थे. भोला यादव ने 2015 के चुनाव में राजद-जदयू गठबंधन के तहत जातीय समीकरण की वजह से जीत हासिल की थी.

इसबार के चुनाव में जातिय समीकरण नहीं बैठ रहा था और उन्हें सीट खोने का डर था. ऐसे में उन्हें हायाघाट विधानसभा सीट ही जातीय समीकरण के हिसाब से महफूज लग रही थी, इसलिए उन्होंने सीट बदल ली और हायाघाट से चुनावी मैदान में उतर गए. इधर, जब एलजेपी ने परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले आरके चौधरी को टिकट नहीं दी तो उन्होंने आरजेडी का दामन थाम लिया, और आरजेडी ने उन्हें बहादुरपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया.

इस संबंध में बात करते हुए आरके चौधरी ने कहा कि मैंने जिस लोजपा को जी जान से आगे बढ़ाया, लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान, रामचंद्र पासवान के साथ कदम से कदम मिला कर चला, घर के हर सुख-दुख में साथ रहा. उसी लोजपा ने मुझे रामविलास पासवान की मौत के बाद टिकट न देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. जबकि चिराग दूसरे दलों के लोगों को बुला-बुलाकर टिकट दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भोला यादव जी ने इसबात को समझा और मुझे तेजस्वी यादव जी से मिलाया, जिन्होंने मेरी कद्र समझी और मुझे बहादुरपुर से राजद का उम्मीदवार बनाने का काम किया. अब मेरे द्वारा हायाघाट में किया गया काम भोला यादव जी के काम आएगा और बहादुरपुर में भोला यादव जी का किया काम मेरे काम आएगा. बता दें कि 2015 के चुनाव में आरके चौधरी ने हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget