एक्सप्लोरर

बिहार: दुकान की आड़ में अधेड़ ने दो बच्चियों के साथ किया रेप, 10 दिनों में 6 बच्चियों से दुष्कर्म का शक

हैवानियत की हद को पार करने वाले प्रकाश तांती के खिलाफ पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं और पुलिस से स्पीड ट्रायल कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के एक ही गांव में रेप के कई मामले सामने आए हैं. आरोपी की पहचान प्रकाश तांती उर्फ रिजय तांती 50 साल के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार प्रकाश तांती की गांव में एक किराने की दुकान है. गांव के बच्चों पर हमेशा से उसकी बुरी नजर रहती थी. आरोप है कि महज 10 दिनों में उसने 5 से 6 बच्चियों के साथ रेप किया. आखिरी बार दो दिन पहले तांती पर आरोप है कि उसने दो अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियों के साथ रेप किया.

पीड़ित बच्चियों की उम्र 5 और 7 साल है. दोनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी हुई. सोमवार की शाम इस बात की जानकारी होने के बाद परिजन उग्र हो गए और पुलिस को इसकी शिकायत की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया. इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.

आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी- पुलिस

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भी प्रकाश तांती ने कुछ अन्य बच्चियों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि बच्ची के परिवार वालों ने लोक लाज के चलते कहीं इसकी शिकायत नहीं की और उल्टे अपनी बच्चियों को गांव से बाहर रिश्तेदारों के घर भेज दिया. अब जब प्रकाश की गिरफ्तारी हुई है तो एक-एक कर अन्य पीड़ित बच्चियों के परिजन भी अपनी पीड़ा लेकर सामने आने लगे हैं.

इस संबंध में महिला थाना अध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. हैवानियत की हद को पार करने वाले प्रकाश तांती के खिलाफ पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं और पुलिस से स्पीड ट्रायल कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि भोली भाली बच्चियों को बहला-फुसलाकर इस तरह का घिनौना काम करने वाले हैवान को पुलिस जल्द से जल्द सजा दिलाए.

यह भी पढ़ें-

RJD के विधानसभा घेराव के दौरान पटना में जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

हिरासत में लिए गए तेज प्रताप और तेजस्वी यादव, बिना अनुमति कर रहे थे प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट होंगे साइड, चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री! LJPR के दावे से खलबली
सम्राट होंगे साइड, चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री! LJPR के दावे से खलबली
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
'तिलचट्टा पार्टी को सपोर्ट कर रहे, राहुल गांधी चाहते हैं कि…', गिरिराज सिंह का हमला
'तिलचट्टा पार्टी को सपोर्ट कर रहे, राहुल गांधी चाहते हैं कि…', गिरिराज सिंह का हमला
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget