एक्सप्लोरर

दिल्ली के विज्ञान भवन में बिहार को आज मिलेगा "डिजिटल इंडिया अवार्ड-2020"

कोरोना काल में बिहार सरकार की ओर से डिजिटल तरीके से लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए राज्य को मिलेगा यह अवार्ड.

पटना : बिहार आज 'डिजिटल इंडिया अवार्ड' से नवाजा जाएगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के विज्ञान भवन में बिहार को करेंगे पुरस्कृत. इस आयोजन के दौरान आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद भी विज्ञान भवन में मौजूद रहेंगे. बताते चलें कि कोरोना काल में बिहार सरकार की ओर से डिजिटल तरीके से लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए राज्य को मिलेगा यह अवार्ड.

इस अवार्ड के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से 6 श्रेणियों में 190 आवेदन किए गए थे.जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग और NIC को 'महामारी श्रेणी' में विजेता चुना गया है.

क्या है 'डिजिटल इंडिया अवार्ड'

सरकारी विभागों की तरफ से आम जनता के लिए तैयार किये गए उत्कृष्ट डिजिटल उत्पाद और सेवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला 'डिजिटल इंडिया अवार्ड' एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है.बिहार सरकार के ‘आपदा संपूर्ति पोर्टल’ को महामारी में अनुकरणीय इनोवेशन के लिए सम्मानित किया गया है. इस पोर्टल को NIC की तकनीकी देखरेख में विकसित किया गया था.

मोबाइल एप से 21 लाख लोगों को वित्तीय सहायता दी गई थी

बताते चलें कि कोरोना महामारी को देखते हुए मार्च में जब लॉकडाउन की घोषणा की गई. उस दौरान बिहार के काफी लोग बाहर के राज्यों में फंसे हुए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बाहर फंसे लोगों जानकारी हासिल कर राहत पहुंचाई गई. कोरोना सहायता मोबाइल एप के जरिए 21 लाख से अधिक लोगों को आर्थिक मदद दी गई. 1.64 करोड़ राशन कार्डधारी परिवारों को तीन महीने का अग्रिम राशन और एक हजार रुपये दिए गए. नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहुंचा बढ़ाने के मकसद से केंद्र सरकार लगातार नए डिजिटल समाधानों को मान्यता दे रही है. प्रदेश सरकार के आपदा संपूर्ति पोर्टल को महामारी में अनुकरणीय इनोवेशन के लिए सम्मानित किया गया है.

छह श्रेणियों में 190 प्रविष्टियां मिलीं

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से छह श्रेणियों में 190 प्रविष्टियां पुरस्कार के लिए भेजी गई. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, अपर सचिव रामचंद्र डू और एनआइसी के शैलेश कुमार श्रीवास्तव और नीरज कुमार को डिजिटल इंडिया अवार्ड के लिए चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा के सूत्र बोले- कांग्रेस ने हमको बुलाया ही नहीं
INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा के सूत्र बोले- कांग्रेस ने हमको बुलाया ही नहीं
जयपुर के इस इलाके में 63 फैक्ट्रियों पर बंद होने का खतरा, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इस इलाके में 63 फैक्ट्रियों पर बंद होने का खतरा, जानें क्या है वजह?
दिल्ली: 30 अक्टूबर तक यहां ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों से बचें
दिल्ली: 30 अक्टूबर तक यहां ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों से बचें

वीडियोज

Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget