एक्सप्लोरर

Bihar: 57 साल की उम्र में प्रोफेसर बने अशोक चौधरी, विपक्ष बोला- 'मंत्री को नौकरी, बेरोजगार युवा...'

Bihar Politics: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी सहायक प्रोफेसर चुने गए हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि राजनीति नहीं छोड़ूंगा, वेतन भी नहीं लूंगा. वहीं कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है.

Bihar News: बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह कोई सियासी बयान या चुनावी बयानबाजी नहीं, बल्कि शिक्षा जगत में मिली एक बड़ी सफलता है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने उन्हें सहायक प्रोफेसर के पद के लिए चयनित किया है. यह पद उन्हें अनुसूचित जाति कोटे से मिला है.

राजनीति के साथ शिक्षा में भी दिलचस्पी

57 वर्षीय अशोक चौधरी ने बताया कि उन्होंने यह आवेदन करीब 5 साल पहले, यानी 2020 में किया था. उन्होंने साफ किया है कि वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे और इस पद से कोई वेतन नहीं लेंगे. चौधरी के मुताबिक, "मैंने पीएचडी की डिग्री राजनीति में आने से पहले ही पूरी कर ली थी. मेरे पिता चाहते थे कि मैं राजनीति में एक मजबूत जमीन के साथ उतरूं, इसलिए मैंने शिक्षा को गंभीरता से लिया."

उनके पिता, दिवंगत महावीर चौधरी, 1980 के दशक में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे और उनकी बेटी शांभवी, वर्तमान में समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद हैं.

हार्वर्ड तक पहुंचा था शोध

अशोक चौधरी का कहना है कि भले ही उन्होंने राजनीति को करियर चुना हो, लेकिन शिक्षा और शोध में उनकी दिलचस्पी हमेशा बनी रही. उन्होंने बताया कि उनके कई शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं.

साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने उन्हें अनुसूचित जाति की महिलाओं पर शोध प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया था. यही विषय उनकी पीएचडी का हिस्सा भी रहा है.

उन्होंने कहा, "जब 2020 में विश्वविद्यालय आयोग ने सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला, तब मैंने बिना किसी हिचक के आवेदन किया. अब मुझे जानकारी मिली है कि मैं चयनित उम्मीदवारों में शामिल हूं."

कांग्रेस ने उठाए सवाल

अशोक चौधरी के चयन पर विपक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली. कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, लेकिन अशोक चौधरी आरएसएस कोटे से 57 साल की उम्र में प्रोफेसर बन गए. हालांकि, इस बयान पर अशोक चौधरी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'जहां धर्मस्थली है वहां ऐसी सुविधा...' KGMU में नॉनवेज पर रोक पर ओम प्रकाश राजभर का बयान
'जहां धर्मस्थली है वहां ऐसी सुविधा...' KGMU में नॉनवेज पर रोक पर ओम प्रकाश राजभर का बयान
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget