एक्सप्लोरर

Bihar Election Result: AIMIM के कैंडिडेट ने इस विधानसभा सीट पर अपने भाई को करीबी मुकाबले में हराकर हासिल की जीत

बिहार विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली.

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में मंगलवार को एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गया. एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि सबसे ज्यादा चौंकाने वाले परिणाम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के रहे. पार्टी ने इस चुनाव में 5 सीटें जीतकर सभी को हैरान कर दिया. वहीं राज्य की एक सीट पर बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक उम्मीदवार ने अपने ही भाई को हराकर चुनाव जीत लिया. एक भाई ने सर्वाधिक वोट लेकर जीत हासिल की, तो दूसरे भाई ने कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इस सीट पर बीजेपी तीसरे नंबर पर रही.

 जोकीहाट विधानसभा सीट बनी आकर्षण का केंद्र

राज्य की जोकीहाट सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार शाहनवाज ने चुनाव में 59596 वोट हासिल करके जीत हासिल की. उन्होंने अपने भाई और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार सरफराज आलम को 7000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया. सरफराज को 52213 वोट हासिल किए. इन दोनों के बीच वोटों की गणना पूरी होने तक करीबी मुकाबला रहा. इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रंजीत यादव 48933 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले ओवैसी

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बेहतर प्रदर्शन किया है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि समर्थन पर सही फैसला लेंगे. अटकलों पर जवाब देना बेमानी है. अभी किसी से संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा, “मैं बिहार में किंगमेकर नहीं हूं. फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. हम हमेशा बीजेपी के खिलाफ रहे हैं. बीजेपी की जीत विपक्ष की नाकामी है. हम पर सवाल उठाना गलता है.” बता दें एआईएमआईएम ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget