एक्सप्लोरर

औरंगाबाद में खून से सना रिश्ता... समधी ने अपनी समधन को पीट-पीटकर मार डाला, वजह बने बेटे-बहू!

Bihar: औरंगाबाद में अंतरजातीय विवाह को लेकर एक मां की जान ले ली. बेटे की शादी से नाराज लड़की के पिता ने अपनी समधन शांति देवी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस की SIT टीम जांच कर रही है.

Bihar Honour Killing: औरंगाबाद जिले में अंतरजातीय विवाह से उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. उपहारा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में लड़की के पिता ने लड़के की मां को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने फौरन विशेष जांच दल SIT बना कर जांच शुरू कर दी है.

बेटे की अंतरजातीय शादी बनी वजह

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतक महिला शांति देवी के बेटे राजेश कुमार ने सोनम कुमारी नाम की लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था. दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की के पिता मिथलेश पासवान इस रिश्ते से बेहद नाराज थे.

शुक्रवार सुबह उपहारा थाना को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि खैरा गांव में एक महिला पर बर्बर हमला हुआ है. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी काशी सिंह के रूप में की गई है.

समधी ने ही ली समधन की जान

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनम कुमारी के पिता मिथलेश पासवान ने शांति देवी के साथ झगड़े के दौरान उन्हें बेरहमी से पीटा. झगड़ा इस हद तक बढ़ा कि शांति देवी की जान चली गई. आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया गया. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल SIT का गठन किया है. इस टीम को निर्देश दिया गया है कि वह इस जघन्य हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे और ठोस सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे.

इलाके में तनाव, पुलिस रख रही कड़ी नजर

घटना के बाद खैरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है. पुलिस ने एहतियातन गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
Himachal: पुलिस बैंड 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' के इंचार्ज विजय कुमार सस्पेंड, सोशल मीडिया से कमाई के आरोप
हिमाचल: पुलिस बैंड 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' के इंचार्ज विजय कुमार सस्पेंड, सोशल मीडिया से कमाई के आरोप
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget