एक्सप्लोरर

हरिद्वार के इस घाट पर अंतिम संस्कार के लिये लाना होगा मृतक का आधार कार्ड, पढ़ें पूरी खबर

घाट पर अंतिम संस्कार के लिये मृतक का पूरा आंकड़ा उपलब्ध रहे इसके लिये हरिद्वार के घाट पर आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा यहां एक मुश्त शुल्क भी वसूला जाएगा. हालांकि कई लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, कई इसे सही भी ठहरा रहे हैं.

हरिद्वार. मुक्ति के द्वार हरिद्वार में अगर आप अपने परिजनों का अंतिम संस्कार कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. क्योंकि अब आपको हरिद्वार नमामि गंगे द्वारा बनाए गए चंडी घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराने के लिए मृतक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा, और साथ ही 3680 रुपए. आप को अंतिम संस्कार के लिए देने होंगे. यह फरमान चंडी घाट श्मशान घाट प्रबंधक द्वारा सुनाया गया है. इस फरमान का जहां हरिद्वार अंतिम संस्कार कराने वाले कई लोग इसको सही बता रहे हैं, तो कई लोग इस फरमान का विरोध कर रहे हैं. आखिर कैसे किया जाएगा हरिद्वार चंडी घाट श्मशान घाट पर मृत लोगों का अंतिम संस्कार? पढ़ें ये रिपोर्ट

सुविधाएं भी  मिलेंगी

हरिद्वार नीलधारा स्थित नमामि गंगे द्वारा बनाए गए चंडी घाट, श्मशान घाट पर सभी प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं. पहले इस श्मशान घाट पर लोगों को अंतिम संस्कार कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, मगर अब श्मशान घाट में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है. फर्क ये है कि चंडी घाट श्मशान घाट प्रबंधक द्वारा अंतिम संस्कार कराने आने वाले लोगों के लिए फरमान जारी किया गया है कि जिसका अंतिम संस्कार कराने लोग आ रहे हैं, उसका आधार कार्ड साथ लाएं और साथ ही 3680 रुपए अंतिम संस्कार के लिए चंडी घाट श्मशान घाट द्वारा लिए जाएंगे, इसे लेकर चंडी घाट श्मशान घाट के मैनेजर मानसिंह गोस्वामी का कहना है कि इस संस्थान घाट पर जिसका भी अंतिम संस्कार किया जाएगा उसका आधार कार्ड लाना अनिवार्य है, जिसमें मृतक का नाम और एड्रेस होगा और साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 3680 रुपए का शुल्क लिया जा रहा है. जिसमें सभी प्रकार की सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है. इस श्मशान घाट में चिता की पूरी राख रखी जाती है, इससे गंगा भी प्रदूषित नहीं होती.

अस्थियों के लिये लॉकर होगा उपलब्ध

अगर कोई अंतिम संस्कार कराने के बाद अस्थियां ले जाने में सामर्थ ना हो तो उसकी अस्थियों को यहां पर लॉकर में रखा जाता है और जब मृतक के परिजन दोबारा आते हैं तो उनको अस्थियां दी जाती हैं. इस फैसले का काफी विरोध भी हुआ की श्मशान घाट द्वारा ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं, मगर बाहर इन लोगों को इससे ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं और साथ ही इस श्मशान घाट में लोगों के लिए काफी सुविधाएं भी दी गई हैं.

समर्थन और विरोध

चंडी घाट श्मशान घाट पर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार कराने आने वाले कई लोग इस फरमान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग 3680 रुपए अंतिम संस्कार के लिए ज्यादा बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि श्मशान घाट द्वारा आधार कार्ड लेना सही है, क्योंकि इससे पता लगेगा कि शमशान घाट पर किस का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. श्मशान घाट द्वारा लिया जा रहा शुल्क ठीक है, क्योंकि इनके द्वारा यहां पर सारी व्यवस्था की जा रही है.

पहले इस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. नदी में पानी आने के कारण चिता बह जाती थी मगर अब यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि श्मशान घाट द्वारा जो शुल्क लिया जा रहा है वो मिडिल क्लास परिवार के लिए तो ठीक है मगर जो गरीब लोग हैं उनके लिए यह शुल्क ज्यादा है उनके लिए शुल्क में कुछ छूट होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें.

सीसीटीवी की जद में आता था पड़ोसी का आंगन, आगरा में निजता का उल्लंघन का मामला दर्ज

पंचायत चुनाव पर योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, दो या दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार होंगे अयोग्य!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget