एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट की जगह अब ये पहलवान खेलेगी फाइनल, सेमीफाइनल में हार के बाद भी लगी 'लॉटरी'

50 KG Wrestling Final: विनेश फोगाट को आज रात 50 किलोग्राम भारवर्ग में कुश्ती का फाइनल खेलना था, लेकिन वह डिसक्वालीफाई हो गईं. अब उनकी जगह क्यूबा की पहलवान फाइनल खेलेगी.

50 KG Wrestling Final, Yusneylys Guzman, Vinesh Phogat: 2024 पेरिस ओलंपिक में बड़ी-बड़ी पहलवानों को चित करने के बाद फाइनल में पहुंचने वाली भारत की विनेश फोगाट आज अयोग्य घोषित कर दी गईं. विनेश फोगाट को आज 50 किग्रा वर्ग में महिला कुश्ती का फाइनल खेलना था, लेकिन इससे पहले वह ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दी गईं. अब उनकी जगह सेमीफाइनल में विनेश से हारने वाली पहलवान फाइनल खेलेगी. 

भारत की विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग की महिला कुश्ती में वर्ल्ड चैंपियन सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद विनेश ने यूक्रेन की ओक्साना को पटका और सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मंगलवार रात को विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से पटका और फाइनल में जगह बनाई. हालांकि, अब वह फाइनल नहीं खेल पाएंगी.  

आईओसी ने पुष्टि की है कि विनेश फोगाट की जगह क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन फाइनल खेलेंगी. यानी सेमीफाइनल में विनेश से हारने वाली पहलवान अब फाइनल खेलेगी. फाइनल में  युसनेइलिस गुजमैन का सामना सारा ऐन हिल्डेब्रांट से होगा. यह फाइनल आज देर रात खेला जाएगा. 

100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से हुईं हैं डिसक्वालीफाई

जानकारी के मुताबिक, विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. हालांकि, भारत ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है. विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है. अब वह आज अपना फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी. विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद उनके परिवार वालों ने सरकार और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इसमें सरकार और बृज भूषण शरण सिंह का हाथ है. 

जानें क्या अब विनेश को सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल मिल पाएगा ? 

नियम के हिसाब से डिसक्वालीफाई होने के बाद अब पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कोई मेडल नहीं जीत पाएंगी. यानी फाइनल में पहुंचने के बावजूद विनेश को बिना मेडल घर वापस लौटना पड़ेगा. साफ है कि फाइनल में पहुंचने के बावजूद गोल्ड मिलना तो दूर की बात, अब विनेश फोगाट को सिल्वर और ब्रॉन्ज से भी हाथ धोना पड़ गया है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget