एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra Injury Update: नीरज चोपड़ा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, कोच ने बताया पेरिस ओलम्पिक में खेलेंगे या नहीं

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है. लेकिन जेवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन राउंड 6 अगस्त से शुरू हो रहा है. ऐसे में नीरज चोपड़ा की इंजरी से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है.

Neeraj Chopra Injury Update for Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है. खेल के इस महाकुंभ के शुरू होने में अब पांच दिन से भी कम समय बचा है. इसके लिए भारतीय एथलीट अपनी फिटनेस और तैयारियों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में कुछ दिन पहले नीरज चोपड़ा के चोटिल होने की खबर सामने आई थी. जिसके बाद ओलंपिक 2024 में उनके अच्छे प्रदर्शन को लेकर कई तरह की बातें शुरू हो गई थीं. अब नीरज चोपड़ा की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके चलते उनके कोच ने पेरिस ओलंपिक 2024 में खेलने को लेकर कई बातें सामने रखी हैं.

नीरज के कोच ने शेयर किए फिटनेस अपडेट
नीरज चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से जांघ की मांसपेशियों की तकलीफ से जूझ रहे थे, लेकिन उनके जर्मन कोच क्लाउस बारटोनिट्ज़ का कहना है कि ये परेशानी अब दूर हो गई है. उनका कहना है कि नीरज अब पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों के लिए कठिन अभ्यास कर रहे हैं.

26 वर्षीय नीरज चोपड़ा, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, एक बार फिर पेरिस खेलों में भारत की पदक की उम्मीद हैं. लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर इस सीजन में काफी सवाल उठे थे. हालांकि, बारटोनिट्ज़ ने इस बात पर जोर दिया कि चीजें अब पटरी पर वापस आ गई हैं.

उन्होंने तुर्की के अंटाल्या से पीटीआई को दिए एक इंटकव्यू में कहा- "अभी सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है. फिलहाल जांघ की तकलीफ ठीक है, यह अच्छी दिख रही है, उम्मीद है कि ओलंपिक तक ऐसी ही रहेगी." बता दें कि बारटोनिट्ज़ पिछले करीब पांच सालों से नीरज के साथ हैं.

गौरतलब है कि मई में चोट लगने के बाद एहतियातन नीरज चोपड़ा को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापस लेना पड़ा था. हालांकि, उन्होंने 18 जून को फिनलैंड में हुए पावो नूरमी गेम्स में 85.97 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर शानदार वापसी की थी. नीरज चोपड़ा ने 7 जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लेने का फैसला किया था. उनका कहना था कि यह प्रतियोगिता इस साल उनके कार्यक्रम में शामिल ही नहीं थी.

यह भी पढ़ें:
Melbourne Olympics 1956 Football: मेडल की दहलीज पर टूटे थे भारतीय फुटबॉल टीम के सपने, मेलबर्न ओलंपिक 1956 की वो दर्दनाक कहानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget