एक्सप्लोरर

Boxer Parveen Hooda: Olympic 2024 का सपना खतरे में! परवीन के निलंबन से पेरिस की राह हुई मुश्किल

Olympic 2024: बॉक्सर परवीन हुड्डा को लोकेशन की जानकारी न देना महंगा पड़ गया है. WADA ने परवीन को सस्पेंड कर दिया है. जिसके बाद भारत ओलंपिक 2024 में बॉक्सर कोटे से एक कोटा खो देगा.

Boxer Parveen Hooda suspended by WADA: विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली बॉक्सर परवीन हुड्डा का पेरिस ओलंपिक 2024 का सपना टूट सकता है. उन्हें वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी ने 12 महीने के अंदर तीन बार लोकेशन की जानकारी ना देने की वजह से सस्पेंड कर दिया है. जिसके चलते अब ओलंपिक 2024 में भारत बॉक्सर कोटे से एक कोटा खो सकता है.

क्या है पूरा मामला?
पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं के 57 किलो भार वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली परवीन वाडा के नियमों के मुताबिक अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक बताने वाली अपनी लोकेशन की जानकारी देने में नाकाम रहीं. परवीन के कोच सुधीर हुड्डा ने पीटीआई को बताया- "वाडा ने उन्हें डेढ़ साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. ये सस्पेंशन इसी महीने से शुरू हुआ है और नवंबर 2025 तक चलेगा."

क्या कहता है नियम?
वाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल खिलाड़ियों को रात में रुकने की जगह का पूरा पता, ट्रेनिंग, काम या अन्य नियमित गतिविधियों वाली जगहों के पूरे पते और हर गतिविधि का समय बताना होता है. साथ ही,  आरटीपी  खिलाड़ियों को हर तिमाही में एक दिन के 60 मिनट का समय बताना होता है,  जिस दौरान वो डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध रहें.

वाडा के नियमों के अनुसार, "12 महीने के अंदर तीन बार लोकेशन की जानकारी ना देना एक डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन माना जाता है.  इस पर सामान्य तौर पर 2 साल का प्रतिबंध लगता है, हालांकि आपकी गलती के आधार पर इसे घटाकर 1 साल भी किया जा सकता है."

ये दलील है परवीन हुड्डा के वकील की
परवीन के मामले को देख रहे वकील विदुषपत सिंघानिया का कहना है कि वो इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) के संपर्क में हैं और सजा को हटाने या कम करने की कोशिश कर रहे हैं. सिंघानिया ने कहा- "हम आईटीए और वाडा  ओम्बुड्समैन सहित कई पक्षों के संपर्क में हैं. हम बिना किसी सजा या कम सजा के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं."

विदुषपत सिंघानिया ने आगे कहा- "हम चाहते हैं कि वो लोकेशन की जानकारी ना देने के नोटिस को वापस ले लें, ऐसा होने पर कोई सजा नहीं होगी. हम ओलंपिक कोटा स्थान की वजह से इसे जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर में क्यों होगा बदलाव? जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget