एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: डिफेंडिंग चैंपियन Bengal Warriors के खिलाफ जीत हासिल कर Playoffs की उम्मीदों को ज़िंदा रखना चाहेगी Puneri Paltan

PKL-8: पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के बीच अभी तक 15 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पलटन ने 7 मैच जीते हैं, तो 7 मुकाबलों में ही वॉरियर्स ने बाज़ी मारी है.

Pro Kabaddi League Season 8 Puneri Paltan vs Bengal Warriors: शुक्रवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 127वें मुकाबले में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) का सामना बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) से होगा. पुनेरी पलटन 20 में से 11 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 7वें स्थान पर है और बचे हुए दो मुकाबले जीतकर या एक टाई और एक मैच जीतकर वो निश्चित तौर पर प्लेऑफ्स में जगह बना सकती है.

पुनेरी पलटन इस सीजन की ऐसी सिर्फ दूसरी टीम है जिसने सिर्फ एक मुकाबला टाई खेला है. वहीं दूसरी ओर बंगाल वॉरियर्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है और वो पलटन के समीकरण को खराब कर सकती है. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

जीत से मिलेगी प्लेऑफ्स की टिकट

पिछले चार मुकाबलों से अजेय रहने वाली पुनेरी पलटन ने शानदार वापसी की है और खुद को प्लेऑफ्स की रेस में बनाए रखा है. पटना पायरेट्स (Patna Pirates), यूपी योद्धा (UP Yoddha) और दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने पहले ही प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब बचे हुए प्लेऑफ्स की रेस में बुल्स, स्टीलर्स, पैंथर्स और गुजरात के साथ पलटन बची हुई है. असलम इनामदार (Aslam Inamdar) ने इस सीजन अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है, तो मोहित गोयत (MOhit Goyat) ने ये दिखाया है कि प्रदर्शन कर आप रातों–रात कैसे स्टार बन सकते हैं.

डिफेंस में टीम को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. कप्तान नीतिन तोमर (Nitin Tomar) जीत की लय बरकरार रखते हुए प्लेऑफ्स की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेंगे. हालांकि मनिंदर सिंह (Maninder Singh) की टीम बिना किसी दबाव के मैट पर उतरेगी और अपना बेस्ट देना चाहेगी. रण सिंह (Ran Singh) के साथ मोहम्मद नबीबक्श (Mohammad Nabibaksh) और अमित निरवाल (Amit Nirwal) पलटन का खेल खराब कर सकते हैं. हालांकि पुनेरी पलटन अपनी लय बरकरार रखती है और मनिंदर को उनके डिफेंडर रोकने में सफल हो जाते हैं, तो प्लेऑफ्स की राह और आसान हो जाएगी.

क्या कहते हैं आंकड़े

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के बीच अभी तक 15 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पलटन ने 7 मैच जीते हैं, तो 7 मुकाबलों में ही वॉरियर्स ने बाज़ी मारी है. दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है, तो आखिरी मुकाबले में पुनेरी पलटन ने डिफेंडिंग चैंपियंस को हराया था.   

PKL-8: प्रो कबड्डी सीजन 8 के Final मुकाबले की तारीख की घोषणा, अभी तक सिर्फ पायरेट्स की Playoffs में जगह पक्की

Pro Kabaddi: PKL-8 के Playoffs में पहुंची UP Yoddha, रोमांचक मुकाबले में U Mumba को 35-28 से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget