एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: यूपी योद्धा पुनरी पलटन को हराकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंची, परदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने सुपर 10 पूरा किया

Pro Kabaddi League 2021-22: योद्धा की ओर से इस मैच में परदीप नरवाल ने सुपर 10 लगाया तो सुरेंदर गिल ने 21 प्वाइंट हासिल किया. पलटन की ओर से असलम इनामदार ने 16 प्वाइंट हासिल किया.

Pro Kabaddi league Season 8, Puneri Paltan vs UP Yoddha: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 60वें मुकाबले में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) को यूपी योद्धा (UP Yoddha) ने 50-40 से हरा दिया. इस सीजन का ये हाई स्कोरिंग वाला मुकाबला रहा, जहां चार खिलाड़ियों ने सुपर 10 पूरा किया. योद्धा की ओर से इस मैच में परदीप नरवाल ने सुपर 10 लगाया तो सुरेंदर गिल ने 21 प्वाइंट हासिल किया. पलटन की ओर से असलम इनामदार ने 16 प्वाइंट हासिल किया, तो मोहित गोयत ने भी सुपर 10 पूरा किया. इस मैच में नितेश कुमार (Nitesh Kumar) सबसे अधिक टैकल प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे. इस जीत के साथ योद्धा अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं पुनेरी पलटन 21 अंकों के साथ अभी भी 10वें स्थान पर है.

सुपर रेड से परदीप ने योद्धा का खाता खोला

पुनेरी पलटन ने टॉस जीता और यूपी योद्धा की ओर से परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने पहले ही कोशिश में सुपर रेड लगाकर योद्धाओं को तीन अंक दिला दिया. असलम इनामदार (Aslam Inamdar) ने लगातार दो अंक लेकर पुनेरी को दो अंक दिलाए. योद्धा की डिफेंस इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. दोनों टीमों आक्रामक होकर खेल रही थीं और यूपी की कमजोर डिफेंस का फायदा उठाकर पलटन ने ऑलआउट (All Out) कर दिया. इसके बाद योद्धाओं ने वापसी की और पलटन को आउट कर एक अंक की बढ़त हासिल कर ली. दोनों टीमों के रेडर्स लगातार सफल हो रहे थे. मोहित गोयत (Mohit Goyat) ने यूपी योद्धा के दोनों मुख्य डिफेंडर्स को आउट कर पलटन को बराबरी दिला दी. पहला हाफ खत्म हुआ तो स्कोर 20-20 की बराबरी पर था. पलटन के लिए मोहित गोयत ने 9 रेड प्वाइंट हासिल किया था, तो परदीप नरवाल ने 7 अंक हासिल किया.

रेडर्स ने हासिल किया सीजन में सबसे अधिक प्वाइंट

दूसरे हाफ की शुरुआत हुई और मोहित ने सुमित (Sumit) को आउट कर अपना सुपर 10 पूरा किया. इसके बाद सुरेंदर गिल (Surender Gill) ने सुपर रेड कर एक ही रेड में 4 डिफेंडर्स को आउट कर दिया. इन चार अंकों के साथ सुरेंदर ने इस सीजन का चौथा सुपर 10 पूरा किया. इसके नितेश (Nitesh Kumar) ने शानदार टैकल कर पलटन को ऑलआउट कर दिया और यूपी को 29-22 से आगे कर दिया. इसके बाद परदीप नरवाल ने दो डिफेंडर्स को आउट कर अपना सुपर 10 पूरा किया. इल सीजन का ये परदीप का चौथा सुपर 10 है. सुरेंदर ने लगातार तीन रेड में दो-दो अंक लेकर योद्धाओं को 37-24 से आगे कर दिया. पलटन को योद्धाओं ने एक बार और ऑलआउट किया और अपनी बढ़त मजबूत की. असलम ने अपना सुपर 10 पूरा किया. इसके बाद यूपी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और मैच खत्म हुआ तो यूपी ने 50-40 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget