एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2022: यूपी योद्धा से जुड़ी हर वो बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे

UP Yoddha: यूपी योद्धा ने 2017 में पहली बार प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा लिया था और अब तक खेले सभी सीजन में वे प्लेऑफ का हिस्सा बने हैं.

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन की शुरुआत 07 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी. इस सीजन में यूपी योद्धा (UP Yoddha) से उनके चाहने वालों को काफी उम्मीदें रहेंगी. यूपी ने अब तक चार सीजन खेले हैं और चारों ही बार वे प्लेऑफ में पहुंचे हैं. हालांकि, यूपी अब तक एक भी बार फाइनल में नहीं जा सकी है और वे इस इतिहास को बदलने की पूरी कोशिश करेंगे. यूपी की टीम से जुड़ी हर एक जरूरी जानकारी हम आपके सामने लेकर आए हैं जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे.

यूपी योद्धा के मालिक और स्पॉन्सर

यूपी की टीम को GMR ग्रुप ने खरीदा है और ये 2017 में अस्तित्व में आई थी. टीम का बेस लखनऊ है, लेकिन ये अपने होम मुकाबले ग्रेटर नोएडा में खेलती आई है. लीग में पहले तीन सीजन के लिए टीम को टाटा योद्धा ने स्पॉन्सर किया था, लेकिन पिछले सीजन से एबीपी न्यूज टीम की मुख्य स्पॉन्सर है. अब तक के सभी सीजन में जसवीर सिंह ने टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई है.

यूपी द्वारा खरीदे गए कुछ महंगे खिलाड़ी

लीग में अपने पहले सीजन में ही यूपी ने नितिन तोमर को 93 लाख रूपये में खरीदा था और उन्हें लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था. इसके अगले सीजन उन्होंने रिशांक देवाड़िगा को 1.11 करोड़ रूपये की बड़ी कीमत में खरीदा था. इसके बाद 2021 सीजन में यूपी ने परदीप नरवाल को 1.65 करोड़ रूपये में खरीदा और लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया. हालांकि, अब परदीप का यह रिकॉर्ड टूट चुका है।

यूपी के खिलाड़ी द्वारा बनाया गया बड़ा रिकॉर्ड

लीग के सातवें सीजन में यूपी के नितेश कुमार ने 25 मैचों में 100 टैकल प्वाइंट हासिल किए थे जो एक सीजन में किसी खिलाड़ी द्वारा हासिल किए गए सबसे अधिक टैकल प्वाइंट हैं. भले ही उस सीजन भी यूपी फाइनल में नहीं जा सकी थी, लेकिन नितेश का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है.

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi League 2022: जानें यूपी योद्धा का पूरा शेड्यूल, कब और किससे होगी भिड़ंत

PKL: 7 अक्टूबर से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग का 9वां सीजन, दर्शकों को भी आने की मिली अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget