एक्सप्लोरर

PKL 9: यूपी योद्धा ने गुजरात जॉयंट्स के खिलाफ जीता रोमांचक मुकाबला, प्रदीप नरवाल का शानदार प्रदर्शन

UP Yoddhas vs Gujarat Giants: प्रदीप नरवाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लीग इतिहास में अपने 1500 रेड प्वाइंट्स पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं.

UP Yoddhas vs Gujarat Giants: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 93वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने गुजरात जॉयंट्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की है. यूपी ने अंतिम रेड तक चले इस मुकाबले में 35-31 के अंतर से जीता है. यूपी के कप्तान प्रदीप नरवाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लीग इतिहास में अपने 1500 रेड प्वाइंट्स पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं. इस जीत के साथ यूपी ने टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत कर ली है.

पहले हाफ में रहा यूपी का दबदबा

यूपी ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए सात मिनट में गुजरात को ऑल आउट कर दिया था और 9-1 से बढ़त हासिल कर ली थी. हाफ टाइम होने तक यूपी 20-10 से आगे निकल चुकी थी. रेडिंग में यूपी ने 12 और गुजरात ने सात प्वाइंट हासिल किए थे. डिफेंस में दोनों टीमें बहुत अच्छा नहीं कर सकी. प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. गुजरात के स्टार रेडर एचएस राकेश का खाता नहीं खुल पाया था. चंद्रन रंजीत और प्रतीक दहिया ने तीन-तीन रेड प्वाइंट्स लेते हुए गुजरात को संभालने की पूरी कोशिश की थी. रिंकू नरवाल ने गुजरात के लिए डिफेंस में दो टैकल प्वाइंट लिए थे.

दूसरे हाफ में दिखी गुजरात की वापसी

गुजरात ने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरे मिनट में ही यूपी को ऑल आउट के करीब भेजा था. सब्सीच्यूट के तौर पर आने वाले रोहित तोमर ने अकेला खिलाड़ी होते हुए यूपी को ऑल आउट होने से बचाया, लेकिन अगली ही रेड में गुजरात ने यूपी को समेटते हुए यूपी की बढ़त घटाकर तीन प्वाइंट की कर दी थी. इसके बाद यूपी लगातार संघर्ष कर रही थी और गुजरात ने मैच में बढ़त ले ली थी. अंतिम 10 मिनट के खेल में गुजरात आगे चल रही थी. यूपी ने सुपर टैकल करते हुए फिर से बढ़त हासिल की थी.

आखिरी पांच मिनट का समय बचा होने पर दोनों टीमों के बीच केवल एक प्वाइंट का अंतर था. दो मिनट का समय बचे होने पर यूपी ने सुपर टैकल किया और तीन प्वाइंट की कीमती बढ़त हासिल कर ली. गुजरात ने भी वापसी की और दो प्वाइंट लेकर आखिरी मिनट के लिए खेल को रोचक बना दिया. रोहित ने प्वाइंट लेकर यूपी को फिर से दो प्वाइंट से आगे कर दिया. आखिरी रेड में सुपर टैकल करते हुए यूपी ने मुकाबला जीत लिया.

यह भी पढ़ें: PKL 9: तमिल थलाइवाज के खिलाफ बंगाल वॉरियर्स को आखिरी रेड में मिली हार, मनिंदर का सुपर-10 गया बेकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget