एक्सप्लोरर

Pro Kabddi League: डुबकी से लेकर लायन जंप तक, ये हैं कबड्डी के आक्रामक दांव

Pro Kabddi League: प्रो कबड्डी का आठवां सीजन 22 दिसंबर से शुरू हो रहा है. इसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

Pro Kabddi League: कबड्डी महज ताकत और फिटनेट का ही नहीं स्किल्स का भी खेल है. कबड्डी में अगर एक खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसमें कुछ जरूरी स्किल्स होनी ही चाहिए. रेडर्स और डिफेंडर्स के लिए ये स्किल्स अलग-अलग हैं. यहां हम कबड्डी के कुछ ऐसी ही आक्रामक स्किल्स के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं. 

1. बैक किक (Back Kick): कबड्डी में यह एक बहुत ही चतुर स्किल्स मानी जाती है. इसमें रेडर विपक्षी टीम के डिफेंडरों की ओर पीठ करके अचानक पीछे की ओर किक मारता है और टच पॉइंट लेने की कोशिश करता है. दुनिया के अन्य हिस्सों में इसे म्यूल किक के नाम से भी जाना जाता है.

2. डुबकी (Dubki): इस दांव में टाइमिंग बहुत मायने रखती है. विपक्षी टीम अगर चैन टेकल के जरिए रेडर को घेरने की कोशिश करती है तो रेडर इस स्किल के जरिए विरोधी खिलाड़ियों के फैले हुए हाथों के नीचे से डुबकी लगाकर पॉइंट लेते हुए अपने पाले में चले जाता है.

3. हैंड टच (Hand touch): यह कबड्डी का एक प्राथमिक आक्रामक दांव है. दौड़कर या ठहरकर किसी भी तरह विरोधी टीम के खिलाड़ी को हाथ से टच कर पॉइंट लेना ही इस दांव का उद्देश्य होता है.

4. लायन जंप (Lion Jump): प्रो कबड्डी में पवन सहरावत ने इसे पापुलर बनाया. लायन जंप के लिए रेडर के पैरों में बहुत ताकत और ऊर्जा की जरूरत होती है. इस दांव में रेडर विपक्षी टीम के डिफेंडरों के ऊपर से कूद कर खुद का बचाव भी करता है और पॉइंट्स हासिल कर अपने पाले में वापसी करता है. ये एक बेहद ही कठीन दांव है.

5. साइड किक (Side Kick): यह कबड्डी की एक प्रभावी तकनीक है. इसमें रेडर साइड किक लगाकर डिफेंडर को छूने की कोशिश करता है. इसमें सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि रेडर अपना बैलेंस बनाकर रखे.

6. टौ टच (Toe Touch): यह कबड्डी का एक बेहद ही शातिर दांव होता है, जिसमें रेडर की नजर डिफेंडर के पैरों के अंगुठे पर होती है. रेडर को जैसे ही सही वक्त मिलता है वह अपने पैर से डिफेंडर के अंगुठे को टच कर अपने पाले की ओर दौड़ लगा देता है.

यह भी पढ़ें..

Pro Kabaddi League: पिछले सीजन में पवन सहरावत थे टॉप रेडर, जानिए सभी सीजन के सबसे सफल रेडर्स

Pro Kabaddi League: आठवें सीजन में भी खेलेंगे 46 साल के धर्मराज, ये हैं इस सीजन के पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget