एक्सप्लोरर

विराट की नो गेंद, पृथ्वी का कैच, इस बार IPL में अंपायरों के फैसलों पर हो रहा जबरदस्त ड्रामा

IPL 2024: इस बार खराब अंपायरिंग को लोग आड़े हाथों ले रहे हैं. विराट कोहली की नो-गेंद के अलावा भी आईपीएल 2024 में कई बड़े विवाद हो चुके हैं.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अंपायरों द्वारा लिए गए खराब फैसले खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं. विराट कोहली ने नो-बॉल विवाद से लेकर सुनील नरेन की नो-गेंद को नजरंदाज किए जाने तक. ऐसे फैसलों के कारण आईपीएल के अंपायरों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच वाइड गेंद को लेकर बनाए गए नए नियमों के कारण भी आईपीएल 2024 में विवाद खड़े हुए हैं. तो आइए आईपीएल 2024 में अभी तक अंपायरों के फैसलों के कारण खड़े हुए सबसे बड़े विवादों के बारे में जानते हैं.

विराट कोहली का नो-बॉल विवाद

ये बात है RCB vs KKR मैच की, जिसमें बेंगलुरु की टीम 223 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. विराट कोहली मात्र 6 गेंद में 18 रन बना चुके थे, लेकिन हर्षित राणा ने तीसरे ओवर की पहली गेंद फुल-टॉस फेंकी थी. चूंकि कोहली क्रीज़ से बाहर खड़े थे, इसलिए हॉक-आई सिस्टम ने उसे लीगल गेंद करार दिया था. नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर इरफान पठान भी इस मामले में कूद पड़े थे. मगर सबसे बड़ा विवाद विराट के गुस्से के कारण बना, जिन पर गलत व्यवहार के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी ठोका गया था. उस मैच में KKR ने मात्र 1 रन से जीत हासिल की थी.

RCB vs KKR मैच का एक और विवाद

RCB vs KKR मैच में विराट कोहली के अलावा सुयश प्रभुदेसाई का एक शॉट भी चर्चा का विषय बना था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से दिनेश कार्तिक और सुयश प्रभुदेसाई क्रीज़ पर मौजूद थे. ऐसे में 17वें ओवर में सुयश प्रभुदेसाई ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में हवाई शॉट लगाया था. चूंकि गेंद बाउंड्री रेखा के बहुत करीब जाकर गिरी थी, जिससे सब जानना चाह रहे थे कि आखिर यह छक्का है या चौका. रिप्ले में दिखाया गया कि गेंद सीधी बाउंड्री रेखा के ऊपर जाकर गिरी थी. इसके बावजूद ग्राउंड अंपायर ने टीवी अंपायर से बिना कोई सलाह लिए उसे चौका करार दे दिया था.

पृथ्वी शॉ का कैच

आईपीएल 2024 के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने आए. इस मैच में पृथ्वी शॉ 7 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन नूर अहमद द्वारा पकड़े गए उनके कैच ने कई सवाल खड़े कर दिए थे. टीवी अंपायर ने हालांकि फैसला लेने में काफी देर लगाई, लेकिन जब शॉ को आउट दिया गया तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर खराब अंपायरिंग को आड़े हाथों लिया गया. रिप्ले में ऐसा लग रहा था जैसे गेंद का कुछ हिस्सा जमीन से टच हो रहा है. ऐसे में संदेह का फायदा पृथ्वी शॉ को दिया जाना चाहिए था. इसके बावजूद टीवी अंपायर ने उन्हें क्लीन आउट करार दे दिया था.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी क्रिकेटरों से ज्यादा कमाएंगे भारत के घरेलू खिलाड़ी, बाबर-रिजवान को PCB देती है इतनी सैलरी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Putin India Visit: रूस के लिए रवाना हुए व्लादिमीर पुतिन | Trump | India Russia Ties | ABP News
Indigo Flight: आसमान में 'आपातकाल', यात्री बेहाल...सुलगते सवाल | Janhit | Chitra Tripathi | Delhi
Sandeep Chaudhary: IndiGo को लेकर बढ़ी हलचल....पूरा देश परेशान!| Seedha Sawal | Indigo News
Indigo Flight News Today: कैंसिल उड़ान...पब्लिक परेशान! | ABP Report | ABP News
Indigo Flight Ticket Cancellation: इंडिगो की गलती.. भुगत रहे यात्री! | Mahadangal With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget