एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: दिल्ली कैपिटल्स के हुए डेविड वॉर्नर, क्विंटन डीकॉक को लखनऊ ने खरीदा, जानें किसे मिली कितनी रकम

IPL Mega Auction 2022: नीलामी में लगातार इस वक्त बड़े खिलाड़ियों पर सभी टीमें दांव लगा रही हैं. वॉर्नर और डीकॉक को बड़ी रकम के साथ दिल्ली और लखनऊ की टीमों ने खरीद लिया.

IPL Auction Update: आईपीएल (IPL 2022) की मेगा नीलामी (Mega Auction) में ऑस्ट्रेलियाई के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने खरीद लिया है. इधर दक्षिण अफ्रीका (SA) के बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock) पर लखनऊ (Lucknow) की फ्रैंचाइजी ने दांव लगाया है. लखनऊ की टीम को ओपनर के लिए एक बढ़िया विकल्प मिल गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं.  

वॉर्नर को मिली इतनी रकम

दिल्ली ने वॉर्नर पर 6.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. वॉर्नर ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी हैं. यही वजह है कि सभी टीमों की नजर वॉर्नर पर थीं. दिल्ली ने बड़ी बोली लगाकर उनको अपनी टीम के साथ जोड़ लिया. दिल्ली को एक और बेहतरीन खिलाड़ी मिल गया है, जो अपने दम पर किसी भी मैच का रुख बदल सकता है.

डीकॉक को मिली इतनी रकम

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. डीकॉक ने भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. तभी यह साफ हो गया था कि वे नीलामी में अच्छी रकम हासिल करेंगे और ऐसा ही हुआ. लखनऊ की टीम के लिए डीकॉक बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

कगीसो रबाडा और पैट कमिंस पर बरसे इतने पैसे

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की किस्मत का फैसला हो गया. कमिंस को 7 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीद लिया. अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा (Kagiso Rabada) के लिए कई टीमों ने बोली लगाई और आखिर में पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस तेज गेंदबाज को 9.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. इन दोनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, जो बोली में काफी महंगे बिके.

धवन और अश्विन को मिली इतनी रकम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन की नीलामी शुरू हो गई है. मेगा ऑक्शन के पहले दिन पहली बोली भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की लगी. उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन को पांच करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी बोली लगाई. 2 करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को राजस्थान ने पांच करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
RCB vs MI 1st Innings Highlights: शुरुआत और अंत दोनों खराब, तिलक-नमनधीर चमके; मुंबई ने RCB को दिया 167 का लक्ष्य
शुरुआत और अंत दोनों खराब, तिलक-नमनधीर चमके; मुंबई ने RCB को दिया 167 का लक्ष्य
RCB के सामने MI का टॉप ऑर्डर ढेर, सूर्यकुमार यादव 'जीरो' तो भुवनेश्वर कुमार रहे 'हीरो'
RCB के सामने MI का टॉप ऑर्डर ढेर, सूर्यकुमार यादव 'जीरो' तो भुवनेश्वर कुमार रहे 'हीरो'
CSK vs LSG Highlights: चेन्नई की छठी जीत, चेपॉक में लखनऊ को हराया; उर्विल पटेल ने तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल
चेन्नई की छठी जीत, चेपॉक में लखनऊ को हराया; उर्विल पटेल ने तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल

वीडियोज

Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
Embed widget