एक्सप्लोरर

LSG vs GT: लखनऊ की जीत का कप्तान राहुल ने किसे दिया क्रेडिट? जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

LSG vs GT: आईपीएल 2024 के 21वें मैच में गेंदबाजों का दमखम देखने को मिला. दो पारियों में कुल 15 विकेट गिरे. हालांकि, लखनऊ ने यह मैच 33 रनों से जीता. जानिए कप्तान केएल राहुल ने जीत का श्रेय किसे दिया.

LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स होम ग्राउंड पर अपना चौथा मैच खेलने उतरी थी. लखनऊ ने यह मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला. जहां गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की. लखनऊ के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की थी. गुजरात की टीम 18.5 ओवर में ऑलआउट हो गई. एलएसजी ने यह मैच 33 रनों से जीत लिया. इस जीत से कप्तान केएल राहुल काफी खुश दिखे. जानिए कप्तान केएल राहुल ने जीत का श्रेय किसे दिया.

कप्तान ने युवा गेंदबाजों को दिया जीत का क्रेडिट
कप्तान केएल राहुल इस जीत का क्रेडिट युवा गेंदबाजों को देना चाहते हैं. राहुल का कहना है कि पहले बल्लेबाजी करने से युवा गेंदबाजों को पिच को समझने में मदद मिली, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर रहा. 160+ के स्कोर का बचाव करने का रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन इसमें घरेलू मैदान का फायदा भी रहा है.

हालांकि, राहुल ने ये भी स्वीकार किया कि यह पिच पिछले मैच की तुलना में बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी. साथ ही पावरप्ले में दो विकेट गंवाने से भी टीम को थोड़ा झटका लगा. उनका मानना है कि अगर कोई बल्लेबाज 70-80 रन बना लेता तो 170-180 का स्कोर हासिल किया जा सकता था. लेकिन मौजूदा परिस्थिति में बल्लेबाजों का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा रन बनाना था. यही फायदा पहले बल्लेबाजी करने का होता है.

मैच में चमके यश ठाकुर
लखनऊ सुपर जाइंट्स के चौथे मैच में यश ठाकुर अपनी गेंदबाजी की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 3.5 ओवर के स्पेल में 30 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था. यश आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले सातवें भारतीय अनकैप्ड गेंदबाज बन गए हैं. 

एलएसजी का शानदार प्रदर्शन
एलएसजी टीम ने इस बॉलिंग पिच पर 20 ओवर खेले. लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए. जिसमें मार्कस स्टोइनिस का अर्धशतक भी शामिल है. कप्तान केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 33 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस 18.5 ओवर तक ही पिच पर टिक सकी और एलएसजी के गेंदबाजों ने 130 रन पर ऑलआउट कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !
Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget