एक्सप्लोरर

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े एनरिक नॉर्किया, पेस बॉलिंग और घातक यॉर्कर से छुटाएंगे बल्लेबाजों के पसीने

IPL: साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्किया दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गए हैं. उनके टीम में शामिल होने के बाद दिल्ली का बॉलिंग डिपार्टमेंट काफी मजबूत हो गया है.

Anrich Nortje Join Delhi Capitals: साउथ अफ्रीका के धुआंधार पेसर एनरिक नॉर्किया दिल्ली की टीम से जुड़ गए हैं. उनके आने के बाद दिल्ली की गेंदबाजी और घातक हो गई है. इसके अलावा लुंगी एनगिडी भी दिल्ली की टीम में शामिल हो गए. इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उपलब्ध नहीं थे. दरअसल उस समय साउथ अफ्रीका के ज्यादातर खिलाड़ी नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज में बिजी थे. इन दोनों खिलाडि़यों के आने से अब दिल्ली की बॉलिंग और दमदार हो गई है. एनरिक नॉर्किया अपनी पेस और घातक यॉर्कर गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. 

नॉर्किया आ गया है

दिल्ली पुहंचने के बाद एनरिक नॉर्किया का खास अंदाज दिखाई पड़ा. इस दौरान उन्होंने मूछों पर ताव देते हुए कहा, 'दिल्ली वालों नॉर्किया आ गया है'. उन्होंने कहा, 'मैं भारत आकर और दिल्ली की टीम से दोबारा जुड़ने पर रोमांचित हूं. मैं खेलने के लिए तैयार हूं'. पिछले कुछ समय से अगर देखा जाए तो उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है. अब वह बड़ी-बड़ी मूछें रखते हैं. नॉर्किया नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज के चलते पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध नहीं थे. लेकिन अब टीम में शामिल होने के बाद वह बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेंगे.

एनगिडी भी जुड़े

इस बीच साउथ अफ्रीका के एक अन्य तेज गेंदबाज लूंगी एनगिडी भी दिल्ली की टीम से जुड़ गए हैं. वह भी नेशनल ड्यूटी के चलते दिल्ली के लिए पहले मैच में उपलब्ध नहीं थी. एनगिडी दिल्ली की टीम में उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 से पहले रिटेन किया था. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने एनगिडी को 50 लाख रुपये में खरीदा था. 

दिल्ली का गुजरात से मुकाबला आज

आईपीएल 2023 का सातवां मैच आज दिल्ली कैपटिल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगा. दिल्ली को पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं गुजरात ने 31 मार्च को आईपीएल 2023 के ओपनर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया था. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023, Match 7: आज होगी दिल्ली और गुजरात के बीच जंग, आंकड़ों में जानिए कौन किस पर भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget