एक्सप्लोरर

IPL 2022 Final: फाइनल मैच में ऐसी होगी पिच, क्या कहते हैं आंकड़े, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IPL 2022 फाइनल में आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम आमने-सामने होगी.

GT vs RR Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आज IPL 2022 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर अब तक 16 टी20 मैच खेले गए हैं. जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 मैचों में जीत मिली है. जबकि 8 बार रनों का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है.

आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर टॉस (Toss) ज्यादा अहम भूमिका नहीं निभाता है. दोनों पारियों में विकेट तकरीबन एक जैसा ही रहता है. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच क्वालीफायर-2 में पहली पारी में बैटिंग करने में थोड़ी परेशानी हो रही थी, जबकि दूसरी पारी में रन बनाना थोड़ा आसान हो गया था.

ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) की विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 174 है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 166 है. ऐसा माना जा रहा है कि आज अहमदाबाद में गर्मी ज्यादा रहने वाली है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्शियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है. साथ ही आसमान में बादल देखने को मिल सकता है. इसके अलावा 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की उम्मीद है. हालांकि, मैच पर बारिश का साया बिल्कुल नहीं है. गौरतलब है कि फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे (Reserve Day) रखा गया है. यानी आज अगर मैच पूरा नहीं पाता है तो कल के दिन खेला जाएगा.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इससे पहले दोनों टीमें क्वालीफायर-1 में आमने-सामने हो चुकी है. इस मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से हरा दिया था. वहीं, क्वालीफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) फाइनल में पहुंची है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पास जोस बटलर (Jos Buttler), संजू सैमसन (Sanju Samson) और शिमरन हेटमेयर (Shimron Hetmyer) जैसे शानदार बल्लेबाज है. वहीं, ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult), रवि अश्विन (Ravi Ashwin) और चहल जैसे बॉलर गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे.

ये भी पढ़ें-

Rashid Khan On Gujarat Titans: राशिद खान ने बताया अपनी कामयाबी का राज, कहा- मुझे चाहिए था इस तरह का कॉन्फिडेंस

IPL 2022 Final: इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी सबकी नजरें, अकेले जिता सकते हैं खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर BCCI ने लगाई मुहर, तारीख पर भी बड़ा खुलासा
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर BCCI ने लगाई मुहर, तारीख पर भी बड़ा खुलासा
आशीष नेहरा बनने वाले थे CSK के हेड कोच और फिर..., IPL 2027 से पहले बड़ा खुलासा
आशीष नेहरा बनने वाले थे CSK के हेड कोच और फिर, IPL 2027 से पहले बड़ा खुलासा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
Embed widget