एक्सप्लोरर

IPL 2021 RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को 3 विकेट से हराया, क्रिस मॉरिस रहे जीत के हीरो

IPL 2021 RR vs DC : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

Key Events
IPL 2021 LIVE Cricket Score RR vs DC IPL Match LIVE Updates Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Latest Scorecard IPL 2021 RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को 3 विकेट से हराया, क्रिस मॉरिस रहे जीत के हीरो
IPL_2021_RR_vs_DC

Background

IPL 2021 RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा. केएल राहुल के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में हार का सामना करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हौंसले बुलंद होंगे.

राजस्थान की टीम को बड़ा झटका लगा है उनके स्टार स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट के कारण आईपीएल सीजन 2021 से बाहर हो गये हैं. उनकी अनुपस्थिति में जोस बटलर, शिवम दूबे और रियान पराग पर अधिक दवाब आ गया है. साथ ही उनके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई स्पष्ट अपडेट सामने नहीं आया है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले मुकाबले में शतक जड़ा. हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. चेकन सकारिया ने भी अपनी स्विंग और विकेट लेने की क्षमताओं से सभी को प्रभावित किया है.

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में शानदार शुरुआत की और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि दिल्ली के लिये परेशानी की बात तेज गेंदबाज एनरिक नार्जे की COVID-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आना होगा. दिल्ली की टीम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही होगी. अपने मुख्य खिलाड़ियों के पिछले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होने के बावजूद, दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया. पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की. अगर कगिसो रबाडा वापस आते हैं, तो टॉम कुरेन या क्रिस वोक्स में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.

हेड-टू-हेड
दोनों टीमें आईपीएल 2021 में अब तक 22 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं. जिसमें से 11 बार राजस्थान ने और 11 बार दिल्ली की टीम ने बाजी मारी है. ऐसे में आज का मुकाबला कड़ा और कांटे की टक्कर का होने की उम्मीद है.

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन: मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), रियान पराग, लियाम लिविंगस्टोन/डेविड मिलर, शिवम दूबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान/ एंड्रयू टाई, चेतन सकारिया.

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान & विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, क्रिस वोक्स, टॉम कुरेन/ कगीसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, अवेश खान

 

 

 

23:19 PM (IST)  •  15 Apr 2021

IPL 2021 RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को 3 विकेट से हराया

IPL 2021 RR vs DC Score LIVE: दिल्ली के दिये 148 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया. इस मैच में डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस ने शानदार बैटिंग की. मॉरिस ने छक्का जड़कर राजस्थान को जीत दिलाई. मॉरिस ने 18 गेंदों पर 36 रनों की यादगार पारी खेली, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के जड़े. वहीं, मिलर ने 43 गेंदों पर 62 रन बनाए.

23:11 PM (IST)  •  15 Apr 2021

IPL 2021 RR vs DC Score LIVE: राजस्थान को जीत के लिये 6 गेंदों पर 12 रनों की दरकार

IPL 2021 RR vs DC Score LIVE: जयदेव उनादकट 7 गेंदों पर 11 रन और क्रिस मॉरिस 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को जीतने के लिये 148 रनों का टारगेट दिया है. रबाडा के इस ओवर में 15 रन आये.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget