By: ABP News Bureau | Updated at : 07 Jul 2016 12:45 PM (IST)
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच विवाद लंबे समय से चलता रहा है. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर एक नए विवाद को शुरू कर दिया है.
रामदीन ने ट्वीट कर कहा कि वह भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं होंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एंटीगुआ में 21 जुलाई से खेला जाएगा.
Life goes on man God is great,what I haven't done in my test career for sure was dropping any batsman to score double hundred vs WI
— Denesh Ramdin (@shotta8080) July 6, 2016
वेस्टइंडीज ने अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन रामदीन ने अपने बाहर होने की जानकारी फैंस के साथ ट्विटर पर पहले ही साझा कर दी और कहा कि नए चेयरमैन ने उन्हें हटाने की बात कही है.
वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर कोर्टनी ब्राउन ने जून में वेस्टइंडीज चयनकर्ताओं के चेयरमैन के रूप में क्लाइव लॉयड की जगह ली है.
रामदीन ने अब तक वेस्टइंडीज की तरफ से 74 टेस्ट में 25.87 की औसत से 2898 रन बनाए हैं. जबकि उन्होंने 13 टेस्ट में टीम की कप्तानी भी की है.
Man who's telling my average is bad with 25.87 but his is 16 telling me about batting an has never scored international hundred shameless
— Denesh Ramdin (@shotta8080) July 6, 2016
ऑस्ट्रेलिया खिलाफ टेस्ट सीरीज में रामदीन ने 59 और 62 रन की पारी खेली थी. उन्होंने इन दोनों पारियों का ट्विटर पर जिक्र करते हुए अपनी निराशा व्यक्त की.
रामदी आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए पिछले महीने टेस्ट सीरीज खेली थी. रामदीन ने उस सीरीज में 28.14 की औसत से 197 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में उन्होंने 91 रन की पारी खेली थी.
IND vs ENG Weather Report: क्या भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? महामुकाबले से पहले जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
दक्षिण अफ्रीका नहीं, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड लिखेगा नया इतिहास, ये आंकड़े देख चकरा जाएगा सिर
BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, भारत से छीन सकते हैं फाइनल का टिकट
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला