ग्लोबल फायरपावर के अनुसार रूस अमेरिका से सैन्य ताकत से लेकर हथियारों के मामले में भी पीछे है. लेकिन जब बात टैंक्स की आती है तो रूस के पास अमेरिका से काफी ज्यादा टैंक्स हैं.
2/6
जब कभी भी सैन्य ताकत और हथियारों की बात होती है तो हमारे सामने विश्व की दो सबसे बड़ी ताकतों का ख्याल आता है. इन ताकतों में पहला स्थान अमेरिका का है तो दूसरा स्थान रूस का है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन दोनों ही बड़े देशों की सैन्य ताकतों और असलहा बारूद के बारे में. आगे की स्लाइड्स में देखें किस देश के पास है सबसे ज्यादा हथियार और ताकत...!
3/6
रूस के पास 15398 टैंक, 1438 लड़ाकू विमान, 1 युद्धपोत, 478 अटैक हैलिकॉप्टर और 60 पनडुब्बी हैं. रूस की सेना में 7 लाख से अधिक सैनिक हैं.
4/6
अमेरिका के पास 8848 टैंक, 2785 लड़ाकू विमान, 13 युद्धपोत, 957 अटैक हैलिकॉप्टर और 75 पनडुब्बी हैं. अमेरिका की सेना में 14 लाख सैनिक हैं.
5/6
ग्लोबल फायरपावर के अनुसार अमेरिका का कुल रक्षा बजट 581 अरब डॉलर का है. रूस को इस सूची में दूसरा स्थान दिया गया है. रूस का कुल रक्षा बजट 46 अरब डॉलर का है.
6/6
अमेरिका और रूस समेत विश्व की कई देशों की आर्मी को लेकर विश्व की जानी-मानी वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने हाल ही में अपनी लिस्ट जारी की थी. आज हम आपको ग्लोबल फायरपावर की लिस्ट के आधार पर बताने जा रहे हैं कि अमेरिका और रूस में से कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर.