एक्सप्लोरर
Railway Luggage Rules: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौन ले जा सकता है सामान, इतनी होती है लिमिट
Railway Luggage Rules: ट्रेन में सामान लेकर जाने के कुछ नियम होते हैं, आपके टिकट पर निर्भर करता है कि आप कितना सामान अपने साथ लेकर जा सकते हैं.
ट्रेन में सफर करने के कई नियम होते हैं, जिनका सभी यात्रियों को पालन करना होता है. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना वसूला जाता है.
1/6

ट्रेन में सामान लेकर जाने के भी कुछ नियम हैं, जिनका उल्लंघन करने पर आपको टिकट से ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है.
2/6

ट्रेन में अपने साथ सबसे ज्यादा वजन फर्स्ट क्लास के यात्री लेकर जा सकते हैं. ऐसे लोग 70 किलो तक का सामान अपने साथ लेकर जा सकते हैं.
3/6

इसके बाद एसी सेकेंड क्लास के लिए ये लिमिट 50 किलो है, यानी इतने वजन तक के लिए कोई भी चार्ज नहीं वसूला जाएगा.
4/6

एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास और एसी थ्री टेयर में यात्रियों को 40 किलो तक का सामान लेकर जाने की इजाजत होती है.
5/6

ट्रेन में सामान के आकार को लेकर भी नियम है, अगर आप बड़े आकार का कोई सामान लेकर जा रहे हैं तो आपको इसके लिए 30 रुपये देने होते हैं.
6/6

अगर सामान ज्यादा है तो आप इसे ट्रेन की लगेज बोगी में डालकर ट्रैवल कर सकते हैं, भारी सामान को ट्रांसपोर्ट करने का शुल्क अलग से लिया जाता है.
Published at : 26 Feb 2024 04:57 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड























