एक्सप्लोरर

गूगल की चेतावनी! अगर आपको ये मैसेज मिलें तो तुरंत डिलीट कर दें, वरना हैकर्स मिनटों में कर देंगे आपका बैंक खाली

Google Warning: स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उतना ही यह खतरे भी लेकर आया है. आज हर स्मार्टफोन यूजर के सामने सबसे बड़ी चिंता डेटा और बैंकिंग सुरक्षा की है.

स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उतना ही यह खतरे भी लेकर आया है. आज हर स्मार्टफोन यूजर के सामने सबसे बड़ी चिंता डेटा और बैंकिंग सुरक्षा की है. इसी बीच गूगल ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है कि एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर साइबर अपराधी लगातार फर्जी मैसेज भेजकर यूजर्स को निशाना बना रहे हैं.

1/5
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और यूरोप में हर दिन लाखों स्पैम मैसेज भेजे जा रहे हैं जो लोगों को ठगने के मकसद से तैयार किए गए हैं. इन संदेशों में ऐसा कंटेंट होता है जिससे यूजर को तुरंत किसी लिंक पर क्लिक करने या निजी जानकारी साझा करने के लिए उकसाया जाता है.

2/5
गूगल के मुताबिक, एंड्रॉयड फोन की सुरक्षा प्रणाली हर महीने अरबों स्पैम कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करती है, जबकि जीमेल लगभग 99.9% स्पैम ईमेल रोक देता है. हालांकि, कुछ स्पैम मैसेज इस फिल्टर से बच निकलते हैं. दूसरी ओर, ऐपल ने भी अपने iOS सिस्टम में कॉल स्क्रीनिंग और मैसेज फिल्टर जैसी नई सुविधाएं जोड़ी हैं, जो संदिग्ध लिंक या मैसेज को ब्लॉक करती हैं. इसके बावजूद, साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हैकर्स हर बार नया तरीका खोज लेते हैं.

3/5
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये फर्जी मैसेज अक्सर “आपका टोल भुगतान असफल रहा”, “आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो सका” या “रिफंड पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें” जैसे बहानों से भेजे जाते हैं. जैसे ही यूजर इन लिंक पर क्लिक करता है, उसका व्यक्तिगत डेटा और बैंक डिटेल्स हैकर्स के पास पहुंच जाती हैं. यह भी पता चला है कि ऐसे अधिकतर संदेश विदेशी नेटवर्क या अपराधी गिरोहों द्वारा भेजे जाते हैं जो अपने नंबर बार-बार बदल लेते हैं ताकि सिस्टम उन्हें ब्लॉक न कर सके.

4/5
गूगल ने यह भी कहा है कि भले ही एंड्रॉयड की सुरक्षा अब पहले से मजबूत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यूजर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. FBI ने सलाह दी है कि किसी भी संदिग्ध या अनजान नंबर से आए मैसेज को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए. इन मैसेज को स्मिशिंग कहा जाता है जो फिशिंग का मोबाइल संस्करण है. अगर गलती से आप किसी ऐसे लिंक पर क्लिक कर देते हैं तो तुरंत अपने बैंक खाते की जांच करें, पासवर्ड बदलें और आवश्यकता हो तो साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराएं.

5/5
याद रखें कोई भी वैध संस्था या बैंक कभी भी मैसेज के जरिए OTP, पासवर्ड या अकाउंट डिटेल नहीं मांगता. ऐसे में अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज दिखे तो सतर्क रहें और तुरंत उसे डिलीट कर दें. थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान में डाल सकती है जबकि सावधानी से आप साइबर ठगी से खुद को पूरी तरह बचा सकते हैं.

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के बाद अब चीन भी लगा सकता है एआई मॉडल्स पर ताला, जानिए भारत पर क्या असर पड़ेगा

फुल चार्ज होने पर कितनी देर तक घर की सप्लाई चालू रख सकता है Solar Panel? जानिए पूरा हिसाब-किताब

iOS 27 beta 3 हो गया रिलीज, आईफोन यूजर्स को मिले ये धांसू नए फीचर्स

कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury :  मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! |  Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल

ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध

अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए  रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?

Embed widget