एक्सप्लोरर
Shardiya Navratri 2022: चंडीगढ़ का प्रसिद्ध ‘चंडी मंदिर’, जहां मां ने अजुर्न को दिया था महाभारत विजय का वरदान
Navratri Special: पंचकूला से पिंजौर जाने वाली सड़क पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसा चंडी माता मंदिर करीब 5000 साल पुराना बताया जाता है. कहते हैं कि यहां पांडवों ने अपना वनवास का वक्त बिताया था.
चंंडी माता मंदिर, चंडीगढ़
1/6

Chandi Mata Temple: 26 सितंबर से शरदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सभी देवी मंदिरों को फूलों से सजाया गया है. वहीं भक्तों में नवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. श्रद्धालु की भीड़ हर देवी मंदिर में देखी जा रही है. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला चंडीगढ़ के चंडी मंदिर (Chandi Mata Temple) में. जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आ रहे हैं.चलिए बताते हैं आपको मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें......
2/6

दरअसल इस मंदिर के नाम से ही चंडीगढ़ शहर को उसका नाम मिला है. यही वजह है कि नवरात्रि में यहां पर हजारों-लाखों भक्त पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हैं.ये मंदिर पंचकूला से पिंजौर जाने वाली सड़क पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसा है. जो करीब 5000 साल पुराना बताया जाता है.
Published at : 27 Sep 2022 11:05 AM (IST)
और देखें



























