एक्सप्लोरर
Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-70ए में मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की हुई जांच
गुरुग्राम में बम ब्लास्ट जैसी आपात स्थिति में तैयारियों की जांच के लिए सेक्टर-70ए में इमरजेंसी मॉक ड्रिल की गई. इसमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तौर तरीकों के बारे में बताया गया.
(गुरुग्राम में हुई मॉक ड्रिल)
1/9

गुरुग्राम में बम ब्लास्ट जैसी आपात स्थिति में तैयारियों की जांच के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन की अगुवाई में सेक्टर-70ए स्थित अस्टायर गार्डन हाउसिंग सोसाइटी में सुबह 11 बजे ऑफ साइट इमरजेंसी मॉक ड्रिल की गई.
2/9

इस मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ की टीम ने रिहायशी क्षेत्र में बम ब्लास्ट की स्थिति में वहां पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तौर तरीकों के बारे में बताया. इस पूरी प्रक्रिया में एनडीआरएफ की टीम और हिपा से एक्सपर्ट डॉ भुवन कुमार ऑब्जर्वर की भूमिका में रहे. वहीं मॉक ड्रिल के बाद कमियों और त्रुटियों की चर्चा के लिए समीक्षा बैठक भी की गई.
Published at : 29 Dec 2023 06:17 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
इंडिया
क्रिकेट




























