एक्सप्लोरर
Shimla News: देशभर में पड़ रही गर्मी के बीच टूरिस्ट्स से गुलजार हुआ शिमला, बाजारों में पर्यटकों की भारी भीड़
Queen of the Mountains: देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोग शिमला घूमने जा रहे हैं. लोगों की बढ़ती भीड़ और होटलों की इतनी बुकिंग से ये पता चलता है कि शिमला पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से है.
पर्यटकों से गुलजार हुआ शिमला
1/7

पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ लगी हुई है.
2/7

वीकेंड पर बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए शिमला पहुंचे हैं.
3/7

शिमला के करीब 80 फ़ीसदी होटल बुक हैं. पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं.
4/7

शिमला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई शो भी आयोजित किए जा रहे हैं.
5/7

शिमला के रिज मैदान के साथ माल रोड पर पर्यटकों की भारी भीड़ लगी हुई है.
6/7

देशभर में पड़ रही गर्मी के बीच शिमला में पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल रही है.
7/7

पर्यटकों की आमद बढ़ने से शिमला की सभी पार्किंग फुल हैं और सड़कों पर गाड़ियों का जाम भी लगा हुआ है.
Published at : 24 Jun 2023 09:25 PM (IST)
और देखें























