एक्सप्लोरर
Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली में बैंड की डिमांग बढ़ी, वेडिंग सीजन को पीछे छोड़ा
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोरशोर से जारी हैं. राजधानी दिल्ली में 22 जनवरी को विशेष बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां की जा रही है.
(दिल्ली में बड़ी बैंड की डिमांड, प्रतीकात्मक तस्वीर)
1/6

दिल्ली में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. वेडिंग सीजन में पारंपरिक बैंड की मांग बढ़ जाती है. हालांकि इस बार आम सीजन के मुकाबले पारंपरिक बैंड की मांग बढ़ गई है. अयोध्य स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. इसके लिए पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं. इस मौके पर राजधानी दिल्ली के सैकड़ों मंदिरों में भी उत्सव कार्यक्रम मनाने की योजना चल रही है. ऐसे में ये पारंपिक बैंड की बुकिंग भी बढ़ गई. ये बैंड रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक लगभग डेढ़ हजार से अधिक मंदिरों भजन-कीर्तन और भक्ति गीत कार्यक्रम पेश करेंगे. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
2/6

जिया थडानी बैंड समूह के मालिक के मुताबिक, इस बार दो महत्वपूर्ण सीजन की शुरूआत एक साथ हो रहा है. इसलिए हमें अपने दिन की शुरूआत भोर में सुबह से 4 बजे से करेंगे. इस साल शादियों के साथ राम बारात निकाले जाने कारण ढोल, नगाड़ों और बैंड बाजों की मांग में काफी इजाफा हुआ है. उन्होंने बताया कि इस बार 21 और 22 जनवरी को बुकिंग को मैनेज करने के लिए छोटे और बड़े बैंड दोनों तैयारी कर रहे हैं, डिमांड को पूरी करने के लिए बैंड सदस्यों को छोटी-छोटी टीम में विभाजित किया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published at : 18 Jan 2024 10:35 PM (IST)
और देखें



























