एक्सप्लोरर

kalkaji Temple Accident: कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान बड़ा हादसा. मंदिर के महंत ने जताया दुख, देखें तस्वीरें

Kalkaji Temple Incident News: दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर के मंहत परिसर में बीती रात माता के जागरण के दौरान मंच भराभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. देखें कैसा था दिल दहलाने वाला नजारा.

दिल्ली कालकाजी टेंपल एक्सीडेंट

1/7
दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर के मंहत परिसर में बीती रात को हुए माता के जागरण के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत ही एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर, सफदरजंग अस्पताल और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

2/7
डीसीपी राजेश देव से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 26 वर्षों से कालकाजी मंदिर परिसर में माता का जागरण होता आ रहा है. जिसके लिए कोई औपचारिक अनुमति तो नहीं दी गयी थी, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए वहां पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. देर रात साढ़े 12 बजे तक जागरण में काफी संख्या में लोग जुट गए थे और तकरीबन डेढ़ हजार से ज्यादा लोग जागरण में मौजूद थे.

3/7
जागरण में आयोजकों की फैमिली और वीआईपी गेस्ट को बिठाने के लिए लोहे के फ्रेम पर लकड़ी का ऊंचा मचान बनाया गया था. जिस पर भी काफी लोग बैठे थे. वजन ज्यादा होने के कारण वह मचान झुक कर गिर गया, जिससे मचान पर बैठे लोगों को तो चोटें आई ही साथ ही उसके नीचे बैठे लोग भी मचान के गिरने से उसकी चपेट में आ गए. जिस पर तुरंत ही घायलों को एम्बुलेंस की सहायता एम्स ट्रॉमा, सफदरजंग और मैक्स हॉस्पिटल भेजा गया.

4/7
हॉस्पिटल में घायल मरीजों का इलाज चल रहा है. उनका इलाज अभी भी चल रहा है. घायलों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है, इनमें से कुछ लोगों के शरीर के अलग-अलग हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है.घायल हुए 17 लोगों में से 8 की पहचान की जा चुकी है, जबकि बाकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है.

5/7
ऑटो से मैक्स हॉस्पिटल भेजी गई महिला को डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान की कोशिश में लगी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ 337/304A/188 आईपीसी के तहत FIR दर्ज किया है. मौके पर क्राइम टीम को बुला कर छानबीन भी कराई गई.

6/7
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया की फायर कंट्रोल रूम को देर रात 12:47 बजे के आसपास सूचना मिली.  बताया गया कि कालकाजी मंदिर में जागरण का स्टेज गिर गया है. उसके नीचे कई लोग दब गए हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भेजी गई. जो घायल हुए हैं उनकी पहचान कमला देवी (60 ),  शीला मित्तल (81), सुनीता (5), हर्ष (21), अलका वर्मा (33), आरती वर्मा (18), रिशिता ( 17), मनु देवी (32) के रूप में हुई है. अन्य घायलों की पहचान की जा रही है.

7/7
एबीपी लाईव से बात करते हुए कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्र अवधूत नाथ ने कहा कि इस दुखद हादसे को लेकर उन्हें काफी पीड़ा हो रही है. महंत सुरेंद्र अवधूत नाथ का कहना है कि जागरण में काफी भीड़ हो गयी थी, और लोग वीआईपी स्टेज पर लगातार चढ़ते जा रहे थे. कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा लगातार लोगों को मना किया जा रहा था, लेकिन वे मान नहीं रहे थे. स्टेज पर क्षमता से अधिक भार होने की वजह से वह गिर पड़ा. जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए हैं. इस पूरी घटना से उन्हें काफी दुख हो रहा है. उन्होंने कहा कि वर्षों से यह आयोजन होता आ रहा है, और यह पहला मौका है, जब इस तरह का हादसा माता के जागरण के दौरान हुआ है.

दिल्ली NCR फोटो गैलरी

और देखें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब

SIR पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, 'इसकी कोई जरूरत ही नहीं, सरकार सिर्फ...'
SIR पर प्रवीण तोगड़िया बोले, 'इसकी कोई जरूरत ही नहीं, सरकार सिर्फ बांग्लादेशियों को निकाल दे'
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?

बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
Advertisement
ABP Premium

वीडियोज

व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Gujarat News: करंट से झटका खाकर बेहोश हुआ सांप...युवक ने CPR देकर बचाया | Snake CPR | ABP News
Putin India Visit: पुतिन से Rahul की मुलाकात से लेकर होने वाली डील पर सबसे सटीक विश्लेषण । PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
SIR पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, 'इसकी कोई जरूरत ही नहीं, सरकार सिर्फ...'
SIR पर प्रवीण तोगड़िया बोले, 'इसकी कोई जरूरत ही नहीं, सरकार सिर्फ बांग्लादेशियों को निकाल दे'
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
Year Ender 2025: प्रतीक बब्बर से प्राजक्ता कोली तक, 2025 में शादी के बंधन में बंधे ये 7 बॉलीवुड सितारे
प्रतीक बब्बर से प्राजक्ता कोली तक, 2025 में इन 7 बॉलीवुड सितारों ने रचाई शादी
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका

आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम

इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला

Embed widget