एक्सप्लोरर
WFI President Controversy: रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ पहलवानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, पढ़िए अभी तक का पूरा अपडेट
WFI President Controversy: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई इंडियन रेसलर्स बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं. भारतीय पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरने को जारी रखा है.
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक (फोटो - पीटीआई)
1/6

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना जारी रखा. विनेश ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इन पहलवानों का कहना है कि महासंघ मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है. विनेश ने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है. इस मामले में दूसरे तक कई बड़े अपडेट सामने आए हैं.
2/6

विनेश, साक्षी और बजरंग समेत धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में कई दिग्गज नेता आ गए हैं. एक खबर के मुताबिक विनेश ने दावा किया है कि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के बाद बजरंग के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इसको लेकर शिकायत भी की थी. गृहमंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था.
Published at : 19 Jan 2023 12:32 PM (IST)
और देखें


























