एक्सप्लोरर
PHOTO: मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने शुरू किया अभ्यास, 4 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ है पहला मुकाबला
WPL 2023: आगामी विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आगाज 4 मार्च को होगा. इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस महिला टीम (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
1/5

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का आगाज 4 मार्च से होगा. इसे देखते हुए अब सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ अभ्यास करना शुरू कर दिया है. इसी बीच मुंबई इंडियंस महिला टीम के अभ्यास कैंप में भी अधिकतर खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग कैंप में पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
2/5

मुंबई इंडियंस महिला टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन में पूरा सपोर्ट स्टाफ मौजूद दिखा, जिसमें मुख्य कोच शार्लोट एडवर्ड्स भी शामिल थीं. इसके अलावा टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी जुड़ चुकी हैं लेकिन वह इस अभ्यास सत्र में नहीं दिखाई दीं. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
Published at : 27 Feb 2023 08:01 AM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























