एक्सप्लोरर
Mitchell Starc Wife: बेहद खूबसूरत हैं मिचेल स्टार्क की वाइफ एलीसा हीली, महिला IPL में UP के लिए मचाएंगी धमाल
Mitchell Starc Wife Alyssa Healy Photos: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी विकेटकीपर एलिसा हीली को UPW टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.
एलिसा हीली और मिचेल स्टार्क (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
1/5

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का आगाज 4 मार्च से होने जा रहा है. पहले सीजन में खेलने वाली 5 टीमों में से एक यूपी वॉरियर्स भी है. इस टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी और विकेटकीपर एलिसा हीली संभाल रही हैं. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
2/5

एलिसा हीली को लेकर बात की जाए तो उन्हें क्रिकेट विरासत मिला है, जिसमें उनके पिता ग्रेग हीली भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ना खेल सके हों, लेकिन उनके चाचा इयान हीली की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सफल विकेटकीपर्स में की जाती है. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
3/5

हीली ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार कदम रखा था, जिसमें शुरुआती कुछ साल उनके क्रिकेट जीवन के बेहतर नहीं बीते थे. हालांकि साल 2017 के बाद से हीली के करियर में अलग ही उड़ान देखने को मिली और उन्होंने बल्ले से ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि मौजूदा समय की सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
4/5

साल 2016 में एलिसा हीली ने ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ शादी कर ली थी. इसके बाद यह एक ऐसी जोड़ी बन गई जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने देश की टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व किया है. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
5/5

एलिसा हीली की गिनती महिला क्रिकेट की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में भी की जाती है. उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 6 टेस्ट मैच खेलने के अलावा 94 वनडे और 141 टी20 मुकाबले भी खेले हैं. इस दौरान एलिसा के बल्ले से वनडे में 5 शतक जबकि टी20 में 1 शतकीय पारी भी देखने को मिली है. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
Published at : 04 Mar 2023 11:20 AM (IST)
और देखें























