एक्सप्लोरर
IPL 2019 RCBvsKKR: जीत के बाद पूरी KKR टीम को 'नसीहत' देते हुए शाहरुख ने किया ऐसा ट्वीट
आंद्रे रसेल ने गुरुवार को 13 गेंदों पर सात छक्के और एक चौके की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जीती ही बाज़ी छीन ली.
1/6

आंद्रे रसेल ने गुरुवार को 13 गेंदों पर सात छक्के और एक चौके की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जीती ही बाज़ी छीन ली.
2/6

बेंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान विराट कोहली (84), अब्राहम डिविलियर्स (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन रसेल ने अपने तूफानी अंदाज का परिचय देते हुए कोलकाता को जीत दिला दी.
3/6

केकेआर की इस शानदार जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान भी बेहद खुश नज़र आए और उन्होंने आंद्रे रसेल की जमकर तारीफ की.
4/6

शाहरुख कल मैच में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर तो नहीं पहुंचे. लेकिन जीत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आंद्रे रसेल की शान में ट्वीट किया.
5/6

शाहरुख ने ट्वीट में लिखा, ''...और डगआउट में तुम लोगों को लग रहा था कि अब मैच तो...क्योंकि तुम सिर्फ अपना क्रिकेट जानते हो आंद्रे रसेल का नहीं!!! वाउ यू चैम्पियन. मेरी तरफ से तुम्हारे लिए वाइन मसलमैन''
6/6

आपको बता दें कि आंद्रे रसेल इस सीज़न बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने केकेआर के लिए वन मैन आर्मी जैसी शो जारी किया हुआ है. अब तक इस सीज़न आईपीएल में उन्होंने 207 रन बनाए हैं और वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं.
Published at :
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























