बहुत से खेल प्रेमियों के लिए बैटिंग क्रिकेट मैच में सबसे ज़्यादा रोमांच पैदा करती है. कई बार गेंदबाजों का कहर ऐसा होता है कि किसी भी टीम की बैटिंग लाइनअप देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो जाती है. ऐसे में कोई एक बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर अगर अपनी बैटिंग पोजीशन पर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दे तब फिर क्या कहने! इन स्लाइड्स में आंकड़ों के सहारे से बताया जा रहा है कि ओपनिंग से लेकर 11वें पोजीशन तक के वो कौन से बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने खेली है सबसे बड़ी निजी पारी-
1/11

2/11
11वें नंबर पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड मोहम्मद आमिर के नाम है. इस पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने करारी हार वाले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेलते हुए 28 गेंदों में 58 रन बनाए थे.
3/11
दसवें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा रवि रामपाल के नाम है. उन्होंने 2011 के एक मुकाबले में टीम इंडिया के विरुद्ध 86 की पारी खेली थी.
4/11
9वें नंबर पर वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल ने 32 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. यह कारनामा उन्होंने 2011 में टीम इंडिया के खिलाफ ही किया था.
5/11
नंबर आठ पर सबसे बड़ी पारी इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने खेली है. उन्होंने श्रींलका के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी.
6/11
सातवे नंबर पर सबसे ज्यादा रन कीवी विकेटकीपर ल्यूक रोंची ने बनाए हैं. उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 99 गेंदों में 170 बनाए थे.
7/11
छटे नंबर पर रन बनाने के मामले में महान ऑलराउंडर कपिल देव हैं. जिन्होंने 138 गेंद में नाबाद 175 बनाए थे. यह मैच 1983 वर्ल्ड कप में जिंम्बावे के खिलाफ खेला गया था.
8/11
नंबर 5 पर सबसे बड़ी पारी मिस्टर 360 यानी एबी डीविलियर्स ने खेली है. उन्होंने सिडनी के मैदान में 66 बॉल में शानदार 162 रन बनाए. यह मुकाबला 2015 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबलों में खेला गया था.
9/11
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नॉटआउट 189 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ 1984 में उन्होंने 170 गेंदों में यह पारी खेली थी.
10/11
नंबर तीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में है जिंम्बावे के चार्ल्स कॉवेंट्री. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 156 गेंद में 194 बनाए थे.
11/11
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले मैच में बतौर ओपनर नॉन स्ट्राइक छोर पर थे. इस तरह वे नंबर दो पर सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ को कोलकाता के ईडन गार्डन में 173 गेंदो में 264 नाबाद पारी खेली थी.