हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनDharmendra की दूसरी शादी के फैसले से बिखर गया था उनका पूरा परिवार, Sunny Deol को आया था बहुत गुस्सा
Dharmendra की दूसरी शादी के फैसले से बिखर गया था उनका पूरा परिवार, Sunny Deol को आया था बहुत गुस्सा
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 15 Jun 2021 10:51 PM (IST)
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी
1/5
बॉलीवुड में सबसे चर्चा में रहने वाला कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी हैं. दोनों की प्रेम कहानी से जुड़े कई किस्से आपको हमेशा कहीं न कही पढ़ने और सुनने के लिए मिल जाते होंगे. धर्मेंद्र हेमा की खूबसूरती पर ऐसे दीवाने हो गए थे कि उन्हें अपनी पहली शादी का भी एक बार ख्याल नहीं आया. उन्हें दूसरी शादी करने में कोई हिचिकिचाहट नहीं थी.
2/5
आपको बता दें, धर्मेंद्र हेमा से शादी करने से पहले प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे. धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से अरेंज मैरिज की थी. उस समय धर्मेंद्र की उम्र 19 साल थी. धर्मेंद्र को प्रकाश से चार बच्चे (सनी,बॉबी, विजेता और अजीता) हुए. लेकिन फिल्मों में काम करते हुए उनका झुकाव हेमा मालिनी की तरफ हो गया.
3/5
मीडिया रिपोर्ट की माने तो धर्मेंद्र ने अपनी पहली शादी के बावजूद हेमा से अपना धर्म बदलकर दूसरी शादी कर ली थी. उनकी इस शादी के फैसले से धर्मेंद्र का पूरा परिवार बिखर गया था. धर्मेंद्र की दूसरी शादी से उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ा.
4/5
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी इतने अधिक गुस्सा हुए कि वो हेमा मालिनी पर अपनी भड़ास निकालना चाहते थे.
5/5
एक इंटरव्यू में प्रकाश ने बताया था कि परिवार को धर्मेंद्र के ऐसा करने से बहुत बड़ा सदमा लगा था लेकिन उन्होंने बच्चों को ऐसे संस्कार नहीं दिए कि किसी के साथ ऐसा सलूक करे. प्रकाश कौर ने सनी और हेमा के बारे में छपी खबर का खंडन कर दिया था.