हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनआमिर खान ने रिजेक्ट कर दी थीं ये सुपरहिट फिल्में, शाहरुख खान, सलमान खान समेत इन स्टार्स ने ली थी लपक और ...
आमिर खान ने रिजेक्ट कर दी थीं ये सुपरहिट फिल्में, शाहरुख खान, सलमान खान समेत इन स्टार्स ने ली थी लपक और ...
Written By : ABP Live | Updated at : 13 Mar 2022 08:54 PM (IST)
बॉलीवुड स्टार्स
1/6
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है. एक्टर ने इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत भी की है. लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आमिर खान ने रिजेक्ट कर दिया था और शाहरुख खान, सलमान खान जैसे स्टार्स से लपक लिया था. इतना ही नहीं ये फिल्में इन स्टार्स के लिए काफी लकी भी साबित हुई थीं.
2/6
फिल्म डर शाहरुख खान के लिए लकी साबित हुई थी, लेकिन हम आपको बता दें कि डर में मेकर्स ने पहले शाहरुख की जगह आमिर खान को अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था.
3/6
सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने शाहरुख खान को इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई थी. लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि ये रोल पहले आमिर को ऑफर किया गया था.
4/6
फिल्म साजन में सलमान खान के साथ संजय दत्त लीड रोल में नजर आए थे. मेकर्स ने संजय दत्त का यह किरदार पहले आमिर को ऑफर किया था, जो कि उन्हें पसंद नहीं आई थी.
5/6
फिल्म 1942 लव स्टोरी में अनिल कपूर की जगह पहले मेकर्स ने आमिर खान को अप्रोच किया थाष जिसे उन्होंने मना कर दिया था
6/6
फिल्म जोश में शाहरुख खान के गुट के अपोजिट में शरद कपूर ने रोल प्ले किया था, लेकिन मेकर्स शाहरुख और आमिर खान को आमने-सामने लाना चाहते थे.