हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनFatima Sana Sheikh से लेकर Yami Gautam तक, इन अभिनेत्रियों पर इन एक्टर्स की शादी तुड़वाने का लगा आरोप
Fatima Sana Sheikh से लेकर Yami Gautam तक, इन अभिनेत्रियों पर इन एक्टर्स की शादी तुड़वाने का लगा आरोप
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 23 Jul 2021 03:14 PM (IST)
शिल्पा शेट्टी
1/5
ऋतिक रोशन और सुजैन बॉलीवुड में सबसे प्यारा कपल में से एक थे. दोनों ने साल 2003 में शादी की थी. सुजैन से ऋतिक का तलाक बॉलीवुड के सबसे चौंकाने वाले तलाक में से एक बन गया था. 14 साल एक साथ बिताने के बाद साल 2014 में इस कपल तलाक ले लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के तलाक की वजह ऋतिक और बारबरा की नजदीकियां थी.
2/5
हाल ही में एक्टर आमिर खान ने उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लिया है. इस खबर ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी. इसी के साथ इस खबर को सुनकर फैन्स को काफी बड़ा धक्का लगा था. आपको बता दें, आमिर खान और किरण की शादी 15 साल तक ही चल पाई. दोनों ने तलाक आपसी सहमति से लिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें ऐसा कहा जा रहा है कि तलाक की वजह एक्ट्रेस फातिमा सना शेख है.
3/5
शिल्पा शेट्टी ने शादी करने से पहले राज कुंद्रा को दो साल तक डेट किया था. इससे पहले राज कुंद्रा ने इस सिल्वर स्क्रीन की ग्लैमरस गर्ल यानी शिल्पा शेट्टी से शादी करने के लिए कविता के साथ अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया. दोनों ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली और ये सही मायने में 'बिग फैट वेडिंग' थी.
4/5
बॉलीवुड की 'हवा-हवाई' गर्ल यानी श्रीदेवी को बोनी कपूर से प्यार हो गया था. उस समय वो फिल्म जुदाई के निर्माता थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हो गया. बॉलीवुड की इस दिवा ने बोनी कपूर से शादी कर ली थीं. आपको बता दें, श्रीदेवी से शादी करने से पहले बोनी ने मोना शौरी कपूर को कानूनी रूप से तलाक दिया था. बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं. जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर.
5/5
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की है. दोनों की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इससे पहले यामी गौतम का नाम पुलकित सम्राट के साथ भी जुड़ा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर पुलकित का तलाक यामी की वजह से श्वेता रोहिरा से हुआ था.