हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनTaarak Mehta ka ooltah chashmah: Tanuj Mahashabde आज भी अपनी रियल लाइफ में हैं कुंवारे, ऐसी चाहिए लड़की
Taarak Mehta ka ooltah chashmah: Tanuj Mahashabde आज भी अपनी रियल लाइफ में हैं कुंवारे, ऐसी चाहिए लड़की
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 18 May 2021 11:25 PM (IST)
तनुज
1/5
सबका फेवरेट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka ooltah chashmah) में अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो अपने इस शो में पिछले नौ साल से अय्यर का किरदार निभाते आ रहे हैं. शो में उनका साउथ इंडियन लहजे में बात करना सभी को पसंद आता है.
2/5
मीडियो रिपोर्ट के अनुसार तनुज शो में सीरियल के लेखन के जरिए जुड़े थे. तनुज को अपने किरदार को निभाने के लिए काफी करीब से दक्षिण भारतीय लोगों का रहन- सहन, आदतों उनका खान-पान सभी का अध्ययन किया था. फिर उसके बाद वो शो में एक्टिंग कर पाए थे.
3/5
टीवी कॉमेडी शो तारक मेहता को करीब 14 साल पूरे होने वाले हैं. तनुज कलाकार थिएटर बैकग्राउंड से हैं. हम आपको बता दें, उनका पूरा रियल नाम तनुज महाशब्दे है. वो मध्यप्रदेश के देवास हैं. उनका जन्म 1980 में हुआ. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘ये दुनिया है रंगीन’ से की थी.
4/5
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सभी एक्सपीरियंस को बताते हुए कई किस्से भी शेयर किए. वहीं शादी की बात पर उन्होंने कहा, 'पोपटलाल की शादी शो में नहीं हुई है. मेरी तो रियल लाइफ में भी नहीं हुई है. सारा काम अपने हाथ में है.'
5/5
फिर उसके जब उनसे पूछा गया कि आपको कैसी लड़की चाहिए तो वो कहते हैं कि, मुझे ऐसा लगता है कि खूबसूरत कोई चीज नहीं होती. स्वभाव ही मायने रखता है. उसका मन खूबसूरत हो. मेरे से वो हर चीज़ में जुड़ जाए. कोई व्यक्ति, कोई महिला आप उसके मन से कितना जुड़ जाते हैं, ये उस पर डिपेंड करता है. हमें जिंदगी का सफर तय करना है. तो तालमेल होना जरुरी है.’