हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनRaveena Tandon Photos: दिल धड़काना कोई रवीना टंडन से सीखे, इस ग्लैमरस अंदाज से लूट ली महफिल
Raveena Tandon Photos: दिल धड़काना कोई रवीना टंडन से सीखे, इस ग्लैमरस अंदाज से लूट ली महफिल
Written By : ABP Live | Updated at : 16 Jul 2022 06:53 PM (IST)
मुंबई में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में रवीना टंडन
1/8
फैंस का दिल धड़काने में 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन (Raveena Tandon) का अभी भी कोई जवाब नहीं है. अपने लेटेस्ट लुक में भी वह बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं.
2/8
मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की थी. रवीना भी उनमें शामिल हैं.
3/8
पर्पल कलर के शिमरी ड्रेस में रवीना कमाल की लग रही थीं. उस पर से उनकी अदाओं के तो क्या ही कहने.
4/8
रेड कारपेट पर रवीना ने अलग-अलग अंदाज में खूब पोज दिए. उन्हें जितनी बार भी फैंस देखें, उनका मन नहीं भरता है.
5/8
नब्बे के दशक की सुपरस्टार रहीं रवीना इन दिनों अपनी फैमिली में बिजी हैं. एक्टिंग की दुनिया में नजर आती हैं, मगर पहले जैसी नहीं.
6/8
रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की है और यह शादी बिल्कुल परफेक्ट चल रही है.
7/8
रवीना अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश हैं. 21 साल की उम्र में ही दो बच्चों को गोद लेकर मां बन गई थीं.
8/8
अनिल थडानी से भी रवीना को दो बच्चे रणबीर और राशा हैं. हाल ही में उन्होंने रणबीर का 15वां बर्थडे मनाया है.