Neha Kakkar-Rohanpreet ने अपने घर को बड़े ही नाजों से सजाया, देखें इनसाइड फोटोज
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 23 Jun 2021 11:28 PM (IST)
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
1/6
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की सफलता की कहानी ने अक्सर फैन्स को प्रभावित और प्रेरित किया है. 24 अक्टूबर, 2020 को नेहा ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी.
2/6
दोनों अपने रोमांस और प्यार से सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. वो अक्सर फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए हर बात शेयर करते दिखाई देते हैं.
3/6
कुछ दिन पहले नेहा और रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर अपने मुंबई वाले घर की तस्वीरें और वीडियो साझा की थी. फोटो में लिविंग रूम भी दिख रहा है. रुम में इंटीरियर डिजाइनिंग के रंगों की बात करें तो इसका बहुत खास ख्याल रखा गया है.
4/6
सबकुछ बिल्कुल सोच समझकर परफेक्ट तरीके से सजाया गया है. घर की दीवारें और सोफे के रंग का मैच भी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है. सोशल मीडिया पर कोई भी उनके घर का वर्चुअल टूर कर सकता है.
5/6
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के लिविंग रूम में एक साइड पर ग्लास वॉल है. नेहा और रोहनप्रीत ने अपने इस घर को बड़े ही नाजों से सजाया है. रंगों से लेकर डेकोरेशन और फर्नीचर तक बहुत ही खूबसूरत है.
6/6
सिर्फ मुंबई में ही नहीं नेहा का ऋषिकेश में भी एक घर है, जिसे उन्होंने शोबिज की दुनिया में पहचान मिलने के बाद बनवाया था. अपने इस घर की फोटो भी नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी.