एक्सप्लोरर
Sunny Deol का हथौड़ा भी Rajinikanth को नहीं हिला पाया, तीन दिनों में 'जेलर' ने कर ली है रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Jailer Collection: 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने पहले और दूसरे दिन शानदार कमाई की. बावजूद इसके ये फिल्म रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ को टक्कर नहीं दे पाई. जानें दोनों का कलेक्शन....
रजनीकांत के जेलर के सामने फीकी पड़ी सनी देओल की गदर 2
1/6

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. पहले दिन फिल्म ने 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 43 करोड़ रुपए हो गया. जोकि बंपर कमाई मानी जा रही है.
2/6

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जबरदस्त ओपनिंग के बाद भी ये फिल्म साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म ‘जेलर’ को टक्कर नहीं दे पाई है. दरअसल जेलर ने रिलीज के पहले दिन 48.35 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है.
Published at : 13 Aug 2023 06:53 PM (IST)
और देखें


























