एक्सप्लोरर
Aaradhya Bachchan Pics: कान्स में आराध्या बच्चन का हर लुक है खास, स्टाइल में मम्मी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ देती है बेटी, देखें तस्वीरें
Cannes 2024: ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरती हैं. लेकिन एक्ट्रेस की बेटी आराध्या बच्चन तो खूबसूरती और क्यूटनेस पर उन पर ही भारी पड़ती हैं.
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आगाज फ्रांस में हो चुका है. ये इवेंट 14 मई से 25 मई तक चलेगा जिसमें दुनियाभर की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारे शिकरत करेंगे. वहीं बॉलीवुड से भी तमाम स्टार्स इस प्रेस्टिजियस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे. हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा होंगी. वहीं ऐश्वर्या की लाडली बेटी आराध्या भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में मां के साथ नजर आएंगीं. वैसे आराध्या भी अपनी मॉम की तरह कान्स क्वीन हैं.
1/7

कान्स 2017 में ऐश्वर्या ने प्रिंसेस थीम वाले गाउन में कान्स पर अपनी अदाएं दिखाई थीं.उन्होंने माइकल सिन्को का पाउडर ब्लू ब्रोकेड बॉलगाउन पहना था और वे काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं. हालांकि एक्ट्रेस की नन्ही परी ने इस दौरान फ्लेयर वाला पिंक कलर का फ्रॉक पहन सारी लाइमलाइट चुरा ली थी.
2/7

कान्स 2017 में ऐश्वर्या रेड कलर के गाउन में भी छाई रही थीं. इस दौरान उनकी 5 साल की बिटिया रानी आराध्या पिंक कलर के फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही थी. हर कोई आराध्या की क्यूटनेट पर फिदा दिख रहा था.
Published at : 16 May 2024 02:03 PM (IST)
और देखें


























